LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बिहार में दबंग चौकीदार ने नाबालिग से की दुबारा दुष्कर्म की कोशिश, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, जमकर की पिटाई पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

Bihar News : बिहार में एक दबंग चौकीदार ने नाबालिग से दुबारा दुष्कर्म की कोशिश की. जहाँ लोगों ने रंगे हाथ उसे पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी......पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में दबंग चौकीदार ने नाबालिग से की दुबारा
चौकीदार की दबंगई - फोटो : DIWAKAR

SAHARSA : जिले के एक थाने में तैनात चौकीदार राजेश पासवान पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने और दोबारा उसी घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दीपावली की रात ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घायल चौकीदार को फिलहाल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

15 दिन पहले किया था दुष्कर्म, दोबारा घुसा घर में

ग्रामीणों के अनुसार, करीब 15 दिन पहले चौकीदार राजेश पासवान ने गांव की एक नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया था। भय और धमकी के कारण पीड़िता व उसका परिवार चुप रहे। लेकिन दीपावली की रात वह फिर नाबालिग के घर में घुस गया। लड़की के शोर मचाने पर परिवार और आसपास के लोग जाग गए। लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस पर लापरवाही के आरोप

पीड़िता के पिता का कहना है कि उन्होंने घटना की सूचना बनमा थाना को दी, तो उन्हें महिला थाना भेज दिया गया। वहां आवेदन देने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। महिला थानाध्यक्ष ने गांव पहुंचकर जांच की, पर अब तक किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई है।

गांव में पंचायत बैठी, आरोपी ने पीड़ित पक्ष को धमकाया

पीड़िता की मां ने बताया कि उन्होंने समाज के लोगों के साथ पंचायत बुलाई थी, लेकिन चौकीदार राजेश पासवान अपने सहयोगियों के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए पीड़ित पक्ष को भगा दिया। महिला ने अपने आवेदन में लिखा है कि 15 दिन पहले दिन के दो बजे चौकीदार ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ जबरन बलात्कार किया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। डर के कारण लड़की चुप रही। पर दीपावली की रात जब वह फिर घर में घुसा, तो ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

NSIT
Nsmch

पहले भी आपराधिक मामलों में रहा है आरोपी का नाम

आरोपी चौकीदार राजेश पासवान का आपराधिक इतिहास भी रहा है। बताया जाता है कि एक शिक्षक अपहरण मामले में उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी का उपयोग अपराधियों ने किया था, जिसे बाद में “रफा-दफा” कर दिया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस चौकीदार होने की वजह से राजेश पासवान पर कार्रवाई करने से बच रही है।

"मामले की जांच जारी है" – एसडीपीओ

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा, “घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। बहुत जल्द पूरा सच सामने लाया जाएगा।” वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

सहरसा से दिवाकर की रिपोर्ट