LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

16 लाख के अवैध कफ सिरप के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, चुनाव के बाद खपाने की थी तैयारी

16 लाख के अवैध कफ सिरप के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, चुनाव के बाद

Saharsa -सहरसा पुलिस ने नशामुक्ति अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बिहारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करीब 16 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो पटना से यह खेप लेकर आए थे।

ग्लूकोज के डिब्बों की आड़ में तस्करी

 सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि 28-29 नवंबर की मध्य रात्रि गश्ती दल को सूचना मिली थी कि बिहारा थाना क्षेत्र के बेला गांव (वार्ड नं 14) में अर्जुन राय के घर के पास एक टाटा मैजिक और कार से संदिग्ध सामान उतारा जा रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए मेडिकल ग्लूकोज वाटर के कार्टन के नीचे कफ सिरप छिपा रखा था।

बरामदगी का विवरण


छापेमारी में 5460 पीस (कुल 546 लीटर) प्रतिबंधित 'विस्कफ' (Viscuff) कफ सिरप और इसे छिपाने के लिए रखे गए 875 बोतल मेडिकल ग्लूकोज वाटर बरामद किए गए। साथ ही एक टाटा मैजिक, एक कार और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 16 लाख 38 हजार रुपये आंकी गई है।

तीन जिलों के तस्कर शामिल

 गिरफ्तार तस्करों की पहचान सोनू राम (कदमकुआं, पटना), नीतीश कुमार (महिषी, सहरसा) और विक्की कुमार (घोसी, जहानाबाद) के रूप में हुई है। पुलिस ने बिहारा थाने में कांड संख्या 278/25 दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट - छोटू सरकार