LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Vigilance Department Raid: ASO मुकुल कुमार के पटना सहित 3 ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, इस मामले में हो रही कार्रवाई

Vigilance Department Raid: बिहार में एक बार फिर निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई जारी है। निगरानी विभाग की टीम पूर्णिया के ASO मुकुल कुमार मुकुल कुमार झा के पटना सहित 3 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है...

Vigilance Department Raid
Vigilance Department Raid- फोटो : reporter

Vigilance Department Raid: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बार फिर निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी अनुसार पूर्णिया के जिला बंदोबस्त पदाधिकारी (ASO) मुकुल कुमार झा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में गुरुवार सुबह से निगरानी विभाग की टीम ने भागलपुर, पूर्णिया और पटना स्थित उनके तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश पर की जा रही है।

DSP ने दी जानकारी 

निगरानी विभाग के डीएसपी शशि शेखर ने इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह मामला उस समय का है जब मुकुल कुमार झा हाजीपुर में अंचलाधिकारी (सीओ) के पद पर पदस्थापित थे। जांच में उनके पास 56 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति का पता चला है। इसी मामले में यह छापेमारी की जा रही है।

Diarch GO

तीन ठिकानों पर चल रही छापेमारी

डीएसपी शशि शेखर ने बताया, "पूर्णिया में उनके कार्यालय के साथ-साथ भागलपुर और पटना स्थित आवासों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।" निगरानी विभाग की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया है। 

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट