LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Purniya News:विद्या विहार करियर प्लस का जेईई मेन्स 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन,JEE Advanced के लिए 8 छात्रों का चयन, संस्थान में उत्सव का माहौल

Purniya News:विद्या विहार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के अधीन संचालित विद्या विहार करियर प्लस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गुणवत्ता और प्रतिबद्धता के साथ सफलता सिर्फ लक्ष्य नहीं, एक परंपरा बन जाती है।...

Vidya Vihar Career Plus

Purniya News: विद्या विहार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के अधीन संचालित विद्या विहार करियर प्लस (VVCP) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गुणवत्ता और प्रतिबद्धता के साथ सफलता सिर्फ लक्ष्य नहीं, एक परंपरा बन जाती है। JEE Mains 2025 में VVCP के छात्रों ने ज़िले भर में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन स्थानों पर कब्जा जमाया है।

इस प्रतिष्ठित परीक्षा में भास्कर आर्य ने 99.4 परसेंटाइल के साथ ज़िले में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अभय कुमार साह ने 97.7 परसेंटाइल के साथ दूसरा और राघव मिश्रा ने 97 परसेंटाइल प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

JEE Advanced के लिए 8 छात्रों का चयन

VVCP की सफलता यहीं नहीं रुकी। संस्थान के 5 अन्य छात्र — सौरभ कुमार, सोनू कुमार, अभिषेक कुमार मुरारका, प्रवीण कुमार और प्रशांत कुमार — ने भी JEE Advanced 2025 के लिए क्वालिफाई किया है। इस प्रकार कुल 8 छात्रों का चयन इस अत्यंत प्रतिस्पर्धी परीक्षा के लिए हुआ है, जो संस्थान की गुणवत्ता, समर्पित शिक्षकों और प्रभावी मार्गदर्शन का परिणाम है।

संस्थान में उत्सव का माहौल

इस उपलब्धि पर विद्या विहार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के सचिव श्री राजेश चंद्र मिश्रा ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, संस्थान के निदेशक श्री प्रशांत शंकर ने भी छात्रों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उन्हें आने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

NSIT
Nsmch

छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए श्री राजेश मिश्रा ने जोशीले अंदाज़ में नारा दिया — "ये दिल मांगे मोर!"जिसे सुनते ही छात्रों में नया जोश भर गया और उन्होंने पूरे उत्साह के साथ इसका जवाब देते हुए "हम हैं तैयार!" का उद्घोष किया।

सफलता की परिभाषा गढ़ता VVCP

VVCP ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जब समर्पित शिक्षक, सही मार्गदर्शन और अनुशासित माहौल मिल जाए, तो कोई भी छात्र असंभव को संभव बना सकता है।