LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

BHU की छात्रा सहित 2 को रौंदा, 1 घायल,पूर्णिया हाईवे पर शराब तस्करों की कार का तांडव, 2 घंटे सड़क जाम

बिहार के पूर्णिया में शराब लदी तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन नाबालिगों को कुचला, दो छात्राओं की मौत, एक घायल

BHU की छात्रा सहित 2 को रौंदा, 1 घायल,पूर्णिया हाईवे पर शराब
BHU की छात्रा सहित 2 को रौंदा, 1 घायल,पूर्णिया हाईवे पर शराब तस्करों की कार का तांडव- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार के पूर्णिया जिले में धमदाहा-भवानीपुर स्टेट हाईवे पर मॉर्निंग वॉक कर रहे तीन नाबालिगों को एक तेज रफ्तार शराब लदी कार ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में BHU की 19 वर्षीय छात्रा राजनंदनी कुमारी और 11 वर्षीय मोनिका कुमारी (नवोदय विद्यालय की छात्रा) की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य छात्र गंगाराम हेंब्रम गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। तीनों दुर्गा पूजा की छुट्‌टी में घर आए थे। गुस्साए स्थानीय लोगों ने इसके विरोध में सड़क जाम कर दिया।

इस हादसे से पुरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा है, वही ग्रामीणों ने बताया कि शराबबंदी के बावजूद इलाके में धड़ल्ले से शराब माफियाओं का कारोबार चल रहा है। पुलिस की लापरवाही की वजह से मासूमों को अपनी जान गंवानी पड़ी। अगर दोषियों पर जल्द कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा सड़क पर प्रदर्शन करेंगे।

धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने कहा कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल से कार जब्त कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

NSIT
Nsmch