LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

77th Republic Day: इंदिरा गांधी स्टेडियम में लहराया तिरंगा, संविधान की क़सम और विकास का ऐलान, 77वें गणतंत्र दिवस पर पूर्णिया में सत्ता, सियासत और सरोकार एक साथ

77th Republic Day: पूर्णिया में 77वें गणतंत्र दिवस का जश्न पूरी शानो-शौकत, गरिमा और मुल्की एकता के पैग़ाम के साथ मनाया गया।

Tricolor hoisted at Indira Gandhi Stadium concerns together
इंदिरा गांधी स्टेडियम में लहराया तिरंगा- फोटो : reporter

77th Republic Day: पूर्णिया में 77वें गणतंत्र दिवस का जश्न पूरी शानो-शौकत, गरिमा और मुल्की एकता के पैग़ाम के साथ मनाया गया। शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह लोकतंत्र की रूह और संविधान की ताक़त का आईना बना। इस ऐतिहासिक मौके पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग के मंत्री सह पूर्णिया के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। जैसे ही तिरंगा आसमान में बुलंद हुआ, पूरा स्टेडियम राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

समारोह में पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका, कसबा विधायक नितेश सिंह, महापौर विभा कुमारी समेत प्रशासनिक अमला और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को सियासी और प्रशासनिक अहमियत दी। परेड में पुलिस बल, होमगार्ड और अन्य टुकड़ियों ने अनुशासन और जज़्बे का शानदार प्रदर्शन किया, जो क़ानून-व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों की मज़बूती का संदेश देता दिखा।

कार्यक्रम को रंगीन और जीवंत बनाने में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जान डाल दी। देशभक्ति गीत, नृत्य और सामूहिक प्रस्तुतियों ने यह साबित किया कि आने वाली नस्लें भी संविधान और वतन की हिफ़ाज़त के लिए तैयार हैं। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई झांकियों ने सरकार की नीतियों, योजनाओं और विकास कार्यों को ज़मीनी हक़ीक़त के तौर पर पेश किया।

अपने ख़िताब में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने पूर्णिया वासियों को गणतंत्र दिवस की मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह दिन सिर्फ़ जश्न का नहीं, बल्कि आत्ममंथन और संकल्प का दिन है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि बिहार सरकार की कल्याणकारी योजनाएं समाज के आख़िरी पायदान तक पहुंच रही हैं। मंत्री ने “सात निश्चय-3” के तहत चल रही विकास योजनाओं का ज़िक्र करते हुए बताया कि इनसे सड़क, शिक्षा, रोज़गार, परिवहन और ग्रामीण विकास को नई रफ़्तार मिली है।

NSIT
Nsmch

मंत्री ने कहा कि संविधान की बुनियाद पर खड़ा भारत तभी मज़बूत होगा, जब इंसाफ़, बराबरी और तरक़्क़ी हर नागरिक तक पहुंचेगी। उन्होंने अवाम से अपील की कि वे लोकतंत्र को मज़बूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं और विकास की इस मुहिम में सरकार का साथ दें।

पूरे समारोह के दौरान इंदिरा गांधी स्टेडियम देशभक्ति, उम्मीद और लोकतांत्रिक विश्वास के रंग में रंगा रहा। 77वां गणतंत्र दिवस पूर्णिया के लिए न सिर्फ़ जश्न, बल्कि एक नए संकल्प और बेहतर भविष्य का पैग़ाम बनकर सामने आया।

रिपोर्ट- अंकित कुमार