LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: बिहार के इस शहर में नए एयरपोर्ट से बढ़ेगा ट्रैफिक, रिंग रोड की मांग पकड़ रही जोर

पूर्णिया एयरपोर्ट खुलने से शहर में ट्रैफिक जाम की आशंका बढ़ गई है। इस वजह से रिंग रोड की मांग तेज हो गई है। शहरवासियों को इससे राहत की उम्मीद है।

ring road

बिहार के पूर्णिया में नया एयरपोर्ट शुरू होते ही शहर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की आशंका है। शहरवासियों को आशंका है कि एयरपोर्ट शुरू होने के बाद कटिहार, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल और आसपास के जिलों से लोग हवाई यात्रा के लिए पूर्णिया आएंगे, जिससे सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा। इससे शहर में जाम की स्थिति और खराब हो सकती है। ऐसे में अब रिंग रोड की मांग ने जोर पकड़ लिया है।


रिंग रोड से मिलेगी ट्रैफिक और प्रदूषण से राहत

शहरवासियों का मानना है कि रिंग रोड बनने से शहर के बाहर से भारी वाहनों की आवाजाही हो सकेगी, जिससे ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों से राहत मिलेगी। अभी शहर से मालवाहक ट्रक और भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा वाहनों से निकलने वाला धुआं भी पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। 

Diarch GO



एयरपोर्ट से बढ़ेगा ट्रैफिक का दबाव

पूर्णिया एयरपोर्ट कुछ ही महीनों में शुरू होने की संभावना है। इसके खुलने के बाद पूर्णिया ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के यात्री यहां से हवाई यात्रा करेंगे। हालांकि, एयरपोर्ट को एनएच से जोड़ने के लिए अलग से सड़क बनाई जा रही है, लेकिन पूर्णिया पहुंचने के लिए सभी को शहर से होकर गुजरना पड़ेगा। अगर इस दौरान जाम में फंस गए तो उनकी फ्लाइट छूटने का खतरा है। इस समस्या से बचने के लिए रिंग रोड का निर्माण जरूरी हो गया है।


शहर में हर जगह लगता है जाम

शहर के अलग-अलग इलाकों में हर दिन ट्रैफिक का दबाव रहता है। गुलाबबाग जीरोमाइल से लेकर गिरिजा चौक और लाइन बाजार तक हर दिन घंटों जाम रहता है। पूर्णिया मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पास भी औसतन 30 हजार लोग सफर करते हैं, जिससे यहां ट्रैफिक का दबाव रहता है। बस स्टैंड शहर के बीच में होने से भी जाम की समस्या गंभीर हो गई है।

NSIT
Nsmch



रिंग रोड से मिलेगी राहत

शहरवासियों का कहना है कि अगर रिंग रोड का निर्माण जल्द हो जाए तो मालवाहक वाहन और भारी ट्रैफिक शहर के अंदर नहीं आएंगे। इससे शहर में जाम और दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी। इसके अलावा पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा और लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात का लाभ मिलेगा।