LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Purnea Mindfest : दो दिवसीय पूर्णिया माइंडफेस्ट की 25 अप्रैल से होगी शुरुआत, 6 प्रतियोगिताएं का होगा आयोजन, इस दिन तक होगा रजिस्ट्रेशन

Purnea Mindfest : पूर्णिया माइंडफेस्ट की शुरुआत 25 अप्रैल से होने जा रही है. इसमें 6 तरह की प्रतियोगिताएं का आयोजन किया जायेगा. जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.....पढ़िए आगे

Purnea Mindfest : दो दिवसीय पूर्णिया माइंडफेस्ट की 25 अप्रैल
पूर्णिया माइंडफेस्ट का आयोजन - फोटो : SOCIAL MEDIA

PURNEA : जिले में शिक्षा, रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा को समर्पित एक विशेष शैक्षणिक आयोजन – पूर्णिया माइंडफेस्ट 2025 – आगामी 25 और 26 अप्रैल को जिला ऑडिटोरियम, मरंगा, पूर्णिया में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पूर्णिया जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और समर्थन से आयोजित हो रहा है, जो जिले के विद्यार्थियों को एक समर्पित और सशक्त मंच प्रदान करता है।यह दो दिवसीय आयोजन छात्रों को ज्ञान, भाषा, तर्कशक्ति और रचनात्मक क्षमताओं के प्रदर्शन का अवसर देगा। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और समय प्रबंधन जैसे जीवन कौशलों का भी विकास होगा। आयोजन समिति ने इस कार्यक्रम को जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों तक पहुंचाने के लिए व्यापक आउटरीच की शुरुआत की है।

पूर्णिया माइंडफेस्ट 2025 में छह प्रमुख प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें जनरल क्विज, इंडिया क्विज और क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड जैसी टीम-आधारित प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें तीन-तीन प्रतिभागियों की ओपन टीमें भाग ले सकती हैं। वहीं, स्पेलिंग बी, क्रिएटिव राइटिंग और पेंटिंग जैसी व्यक्तिगत प्रतियोगिताएं कक्षा 6 या उससे ऊपर के छात्रों के लिए होंगी। यह आयोजन न केवल छात्रों को प्रतिस्पर्धा का अवसर देगा, बल्कि उनके आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल को भी निखारेगा। पंजीकरण की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 22 अप्रैल 2025 की रात 11:45 बजे तक खुली रहेगी। इच्छुक प्रतिभागी निम्नलिखित लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं: https://bit.ly/purneamindfest2025

कार्यक्रम को लेकर चलाए जा रहे प्रचार अभियान के अंतर्गत आयोजन टीम ने बिजेंद्र पब्लिक स्कूल और जी. डी. गोयनका स्कूल जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों का दौरा किया, जहां छात्रों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अभियान का नेतृत्व आयोजन समन्वयक विशेक चौहान और राजेश चंद्र मिश्रा कर रहे हैं। आयोजन समिति में मनोरंजन कुमार (सचिव, पूर्णिया स्कूल एवं बच्चों कल्याण संघ), इंजीनियर राहुल शांडिल्य और डॉ. रमन कुमार जैसे समर्पित सदस्य भी शामिल हैं, जो आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार कार्यरत हैं।

यह उल्लेखनीय है कि पूर्णिया माइंडफेस्ट की शुरुआत वर्ष 2024 में हुई थी, जिसने पहली बार ही जिले में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का माहौल उत्पन्न किया। छात्रों की भागीदारी और शिक्षकों की प्रतिक्रिया इतनी उत्साहजनक रही कि यह आयोजन अब पूर्णिया का एक स्थायी वार्षिक शैक्षणिक महोत्सव बन चुका है। कार्यक्रम को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विवेक सिंह और राहुल कुमार का मार्गदर्शन लगातार प्राप्त होता रहा है, जिनके सहयोग से यह पहल बिहार के अन्य जिलों तक भी विस्तार पा रही है। पूर्णिया माइंडफेस्ट 2025 एक ऐसा मंच बनने जा रहा है, जो शिक्षा को सिर्फ पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखता, बल्कि छात्रों की बहुआयामी प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर प्रदान करता है। आयोजन समिति जिले के सभी विद्यालयों, छात्रों और अभिभावकों से अनुरोध करती है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने बच्चों को इस बौद्धिक एवं रचनात्मक उत्सव का हिस्सा बनाएं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी ईमेल (purneamindfest@gmail.com), फोन (9229099252) या व्हाट्सएप (9204068906) के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

NSIT
Nsmch