LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

  • Nawada Polls Police
  • Bihar MLC Election: नवादा में मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में जुटी भीड़, पुलिस ने दिखाई

Bihar News : विद्या विहार पूर्णिया में आयोजित तीन दिवसीय 'आईडीई बूटकैंप 2026’ का हुआ समापन, 20 पीएम श्री स्कूलों से आए 100 शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

Bihar News : पूर्णिया के विद्या विहार आवासीय विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय 'आईडीई बूटकैंप 2026’ का समापन हो गया.....पढ़िए आगे

Bihar News : विद्या विहार पूर्णिया में आयोजित तीन दिवसीय 'आई
आईडीई बूटकैंप 2026 का समापन- फोटो : SOCIAL MEDIA

PURNEA : देश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को इनोवेशन, डिज़ाइन थिंकिंग और एंटरप्रेन्योरियल माइंडसेट से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल के अंतर्गत फेज–3 इनोवेशन, डिज़ाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (आईडीई) बूटकैंप 2026 का तीन दिवसीय आयोजन 07 जनवरी से 09 जनवरी 2026 तक विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल, परोरा, पूर्णिया के परिसर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पूर्णिया द्वारा किया गया, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से पीएम श्री स्कूलों के प्रिंसिपल्स एवं टीचर्स ने सक्रिय सहभागिता की। यह बूटकैंप डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन एंड लिटरेसी, ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) तथा मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन इनोवेशन सेल के संयुक्त तत्वावधान में वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीएम श्री स्कूलों के प्रिंसिपल्स एवं टीचर्स को इनोवेशन आधारित टीचिंग प्रैक्टिसेज, डिज़ाइन थिंकिंग, समस्या समाधान क्षमता तथा एंटरप्रेन्योरियल लीडरशिप से जोड़ते हुए स्कूल एजुकेशन में सकारात्मक और व्यावहारिक परिवर्तन लाना रहा।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस राज्य स्तरीय उद्घाटन समारोह के साथ बूटकैंप की औपचारिक शुरुआत हुई। इसी दिन केंद्रीय उद्घाटन एआईसीटीई के वाइस चेयरमैन डॉ. अभय जेरे द्वारा ऑनलाइन मोड में किया गया, जिसमें देश के छह स्टेट्स के आठ विभिन्न लोकेशन्स से प्रतिभागी जुड़े। पहले दिन ह्यूमन सेंटर्ड अप्रोच, इनोवेशन एवं डिज़ाइन थिंकिंग की मूल अवधारणाओं, ग्रुप एक्टिविटीज तथा इंटरएक्टिव सेशन्स के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशिक्षण की दिशा, उद्देश्य और अपेक्षित परिणामों से अवगत कराया गया। द्वितीय दिवस प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव और एक्सपोज़र के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। दिन की शुरुआत पहले दिन की रीकैप और डे–2 के ऑब्जेक्टिव सेटिंग से हुई। इसके पश्चात कस्टमर पर्सोना, एम्पैथी टू एक्शन, सॉल्यूशन बिल्डिंग, यूनिक वैल्यू प्रपोज़िशन तथा एनसीईआरटी द्वारा पराख सेशन आयोजित किया गया। दोपहर के बाद सभी ट्रेनीज़ ने ट्रेनर्स के साथ विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कैंपस का भ्रमण किया। इस दौरान एआई लैब्स, मीडिया लैब स्टूडियो, कंप्यूटर लैब्स, इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर का अवलोकन कराया गया, जिससे प्रतिभागियों को आधुनिक शैक्षणिक एवं तकनीकी संसाधनों की व्यावहारिक समझ प्राप्त हुई। दिन के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दो स्थानीय लोक नृत्य एवं ग़ज़ल गायन की प्रस्तुति हुई, जिसने वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

NSIT
Nsmch

तृतीय एवं अंतिम दिवस प्रशिक्षण के अंतिम चरण तथा समापन समारोह के लिए समर्पित रहा। इस दिन प्रोटोटाइपिंग, फाइनेंशियल लिटरेसी, बिज़नेस मॉडल कैनवास, ग्रांट्स एंड फंडिंग ऑपर्च्युनिटीज तथा पिच प्रेज़ेंटेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात भव्य वैलिडिक्टरी फंक्शन का आयोजन किया गया। समापन समारोह में बीस विभिन्न पीएम श्री स्कूलों से आए कुल सौ प्रतिभागियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। सर्टिफिकेट वितरण विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन श्री राजेश चंद्र मिश्रा, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुजीत कुमार, विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल के प्रिंसिपल निखिल रंजन, कॉलेज रजिस्ट्रार  सौरभ कुमार, कॉलेज वाइस प्रिंसिपल्स, अकाउंटेंट, फैकल्टी मेंबर्स, स्कूल पीआरओ राहुल शांडिल्य, एआईसीटीई रीजनल कोऑर्डिनेटर मयूर बोर्कर, आईडीई बूटकैंप ट्रेनर प्रतीश कन्नौजिया तथा विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के अन्य फैकल्टी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

सर्टिफिकेट वितरण के पश्चात चार से पाँच ट्रेनीज़ ने मंच से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्या विहार ग्रुप की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, ट्रेनिंग क्वालिटी, ट्रेनर्स एवं एआईसीटीई कोऑर्डिनेटर की खुले दिल से सराहना करते हुए इस बूटकैंप को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायी और यादगार प्रशिक्षण बताया। इसके पश्चात धन्यवाद ज्ञापन विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन राजेश चंद्र मिश्रा द्वारा प्रस्तुत किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के अंग्रेजी फैकल्टी प्रमोद कुमार मिश्रा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। समापन अवसर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया गया कि इनोवेशन एवं कंप्यूटर स्किल्स एजुकेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स एवं विद्या विहार ग्रुप ने इस प्रशिक्षण में शामिल बीस पीएम श्री स्कूलों को एक-एक कंप्लीट कंप्यूटर सिस्टम प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिसमें मॉनिटर, सीपीयू, कीबोर्ड, माउस एवं यूपीएस शामिल होंगे। यह सहयोग ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के सीएसआर फंड के अंतर्गत किया जाएगा। ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स पूर्णिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ब्रजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि यह पहल संबंधित स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी ट्रेनीज़, फैकल्टी एवं स्टाफ के साथ ग्रुप फोटोग्राफी की गई। इस प्रकार विद्या विहार में आयोजित फेज–3 इनोवेशन, डिज़ाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (आईडीई) बूटकैंप 2026 का तीन दिवसीय आयोजन पूर्ण सफलता के साथ संपन्न हुआ। विद्या विहार परिवार के सभी एडमिन्स, फैकल्टी और स्टाफ के समर्पित सहयोग से यह आयोजन एक ग्रैंड सक्सेस के रूप में स्थापित हुआ।