LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

BIHAR NEWS - आधे घंटे फोन पर की बात, फिर रोते हुए युवती ने नदी में डूबकर की आत्महत्या की कोशिश, लोगों ने बचाया

BIHAR NEWS - फोन पर आधे घंटे तक बात करने के बाद युवती ने नदी में डूबकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने समय रहते युवती को डूबने से बचा लिया। वहीं यह पूरी घटना अब सोशल मीडिया वायरल हो रही है।

BIHAR NEWS  - आधे घंटे फोन पर की बात, फिर रोते हुए युवती ने
नदी में युवती ने की जान देने की कोशिश- फोटो : अंकित कुमार

PURNIA - पूर्णिया में लड़की ने गुरुवार देर शाम पूर्णिया सिटी स्थित सौरा नदी में डूबकर जान देने की कोशिश की। सुसाइड की कोशिश से पहले लड़की की किसी से आधे घंटे तक हॉट-टॉक होती रही। 'तुम्हारी इतनी हिम्मत कैसे हो गई कि तुमने मुझे चिट किया।' ये कहकर लड़की ने फोन रख दिया और नदी के बीचों बीच जाकर सुसाइड की कोशिश की। वहीं नदी किनारे खड़े एक शख्स ने इसे अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इधर लड़की के नदी में डूबते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। उसे डूबता देख वहां खड़े लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। गोताखोरों ने सौरा नदी में छलांग लगाई। कुछ ही मिनटों के भीतर वहां मौजूद कुछ तैराकों ने डूब रही लड़की को पानी की गहराइयों से बाहर निकला, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। 

Diarch GO

युवती का वीडियो हो रहा वायरल

वहीं सौरा नदी में डूबकर सुसाइड की कोशिश करने का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 20 सेकेंड के इस वीडियो में पूर्णिया सिटी स्थित सौरा नदी तट घाट का लोकेशन दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक लड़की नदी के बीचों बीच पानी के बहते धार के बीच खड़ी दिखाई दे रही है। कुछ ही सेकेंड बाद लड़की हाथ में रखा मोबाइल फोन और चाभी नदी के पानी में फेंक देती है। उसके इस हरकत को देख वहां खड़े लोग उसे आवाज देकर पानी से बाहर निकल जाने को कहते हैं। मगर लड़की इन सब की परवाह किए बगैर पहले मोबाइल और चाभी पानी में फेंकती है और कुछ ही सेकेंड के भीतर पानी में गोते लगा देती है। देखते ही देखते कुछ ही सेकेंड के भीतर लड़की पानी में डूबने लगती है। उसे डूबता देख तैराक पानी में छलांग लगाते है और उसे पानी की गहराइयों से ढूंढ निकालते हैं। 

सदमे में थी युवती

घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नदी के पानी में उतरने से पहले लड़की की फोन पर किसी लड़के से करीब आधे घंटे तक हॉट टॉक होती रही। लड़की तब फोन पर ये कह रही थी कि तुम्हारी इतनी हिम्मत कैसे हो गई कि तुमने मुझे चिट किया। इसके कुछ देर बाद ही लड़की ने फोन रख दिया और वो रोने लगी। इसके बाद जब उनकी नजर लड़की के ऊपर पड़ी वो पानी के बीचों बीच थी। कुछ लोगों का कहना है कि किशोरी को प्यार में धोखा मिला, जिसके बाद उसने ये कदम उठाया। तो वहीं कुछ लोगों का कहना है पिता की मौत के बाद से वो सदमे में चली गई। मानसिक स्थिति बिगड़ने के कारण उसने ये कदम उठाया।

NSIT
Nsmch

परिजनों को दी गई जानकारी

इस बीच लोगों की अच्छी खासी भीड़ मौके पर जुट जाती है। स्थानियों की मदद से लड़की को इलाज के लिए GMCH पूर्णिया लाया जाता है। इधर युवती के सुसाइड करने की कोशिश की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंच जाती है। लोगों से पूछताछ के बाद पुलिसवाले अस्पताल पहुंचते हैं और लड़की के होश आने के बाद परिजनों को कॉल कर बुलाया जाता है। घटना की जानकारी देते हुए लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया जाता है।

रिपोर्ट - अंकित कुमार