LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने पूर्णिया में किया बड़ा ऐलान, महागठबंधन की सरकार बनते ही करेंगे ये काम

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने पूर्णिया पहुंचे। जहां उन्होंने भारत पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि महागठबंधन की सरकार बनेगी तो वो सबसे पहले पंचायत में मक्का सूखाने की व्यवस्था करेंगे...

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav big announcement- फोटो : Ranjan singh

Bihar Politics:  बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को पूर्णिया पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम लोगों से बातचीत की। तेजस्वी यादव ने पूर्णिया में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, कोसी और सीमांचल के इलाके में सड़क पर मक्का सूखने से सड़क हादसे हो रहे हैं। उनकी सरकार आई तो हर एक पंचायत में मक्का सूखाने के लिए व्यवस्था की जाएगी। साथ ही सरकार से मांग की कि सड़क से मक्का हटवाने की व्यवस्था की जाए। 

बिहार में अपराधियों का बोलबाला 

तेजस्वी यादव ने बताया कि बिहार में अपराध चरम पर है। विधायक और मंत्री अपराधियों को बचाने में लगे है। भारत-पाकिस्तान के हालात पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमें देश की सेना पर अभिमान है। पहले भी पाकिस्तान को भारतीय सेना ने दो टुकड़े में बाट चुकी है और इस बार भी पाकिस्तान को धूल चटाएगी। सरकार द्वारा जो भी इस दिशा में कदम उठाया जाएगा पार्टी उनके साथ है।

Diarch GO

मक्का सुखाने के लिए हो व्यवस्था 

पूर्णिया में अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कई अहम बातें भी कही। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार बनने पर सीमांचल की हर पंचायत में मक्का सुखाने तथा उसके भंडारण की व्यवस्था करेंगे। उपज के बाद किसानों को मक्का सुखाने के लिए उसे सड़क पर रखना पड़ता है क्योंकि घरों में भंडारण की उचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि, सरकार मक्का के लिए तय समर्थन मूल्य पर खरीदारी सुनिश्चित करे।

तेजस्वी की मांग 

तेजस्वी ने कहा कि, पूर्णिया प्रमंडल में खाद, बीज और सिंचाई की किफ़ायती व्यवस्था होनी चाहिए। मक्का के उत्पादन से अनेक खाद्य सामग्री बनती हैं अत: उसके लिए बिहार में उद्योग धंधे लगाने की जरूरत है ताकि बिहार में उत्पादित मक्का को बिहार में भी बाजार मिले। सीमांचल में मक्का के प्रसंस्करण इकाइयाँ लगाने की आवश्यकता है। जहां बड़े पैमाने पर मक्का से बनने वाले उत्पादों की व्यवस्था हो। मक्का आधारित प्रसंस्करण इकाई लगने से किसानों की तरक़्क़ी होगी। उनकी फसल का उचित कीमत मिलेगा। स्थानीय लोगों को व्यवसाय और रोजगार मिलेगा। मक्का से स्वीट कॉर्न, पॉप कॉर्न, कॉर्नफ्लैक्स , कुरकुरे जैसे उत्पाद बनाए जाते हैं।

NSIT
Nsmch

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट