LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : 'आवाज लाहौर तक जानी चाहिए'...देश के पांच शहरों के साथ पूर्णिया में ‘बॉर्डर-2’ फिल्म के टीजर की लांचिंग, युवकों में दिखा भारी उत्साह

Bihar News : 'आवाज लाहौर तक जानी चाहिए'...देश के पांच शहरों

PURNEA : देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत फ़िल्म सन्नी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' के टीजर की लॉन्चिंग आज पूरे भारत में पांच चुनिंदा जगहों पर की गई। इस ऐतिहासिक लॉन्चिंग में पूर्णिया का रूपवानी सिनेमा हॉल भी शामिल रहा, जिससे पूर्णिया को देश के उन पाँच बड़े शहरों में शुमार होने का गौरव मिला। जहाँ इस बहुप्रतीक्षित टीजर को लॉन्च किया गया।  

इस मौके पर टीजर लॉन्चिंग कार्यक्रम में कस्बा के विधायक नितेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। लॉन्चिंग के बाद उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, "पूर्णिया अब सिर्फ मक्का और मखाना के लिए ही नहीं, बल्कि सिनेमा के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहा है।"

रूपवानी सिनेमा हॉल में 'बॉर्डर 2' के टीजर लॉन्चिंग के दौरान बड़ी संख्या में 'जेन-जी' (Gen-Z) युवा पीढ़ी के दर्शक मौजूद थे। सिनेमा हॉल के मालिक विक्की कुमार ने बताया कि फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी और उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म के हीरो सन्नी देओल इस दिन पूर्णिया में उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने दर्शकों में फिल्म के प्रति ज़बरदस्त उत्साह देखा।

टीजर देखने के बाद सिनेमा हॉल से बाहर निकले युवाओं ने खास तौर पर फिल्म के डायलॉग की सराहना की। उन्होंने कहा कि "इस फिल्म की सबसे अच्छी बात यह है कि 'आवाज लाहौर तक जानी चाहिए' डायलॉग काफी पसंद आया।" युवाओं ने विश्वास जताया कि एक बार फिर 'बॉर्डर 2' देखकर जेन-जी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो जाएगी।

NSIT
Nsmch

अंकित की रिपोर्ट