LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : पूर्णिया में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और इंटरनेशनल बस अड्डे का होगा निर्माण, डीएम बोले-बहुत जल्द जमीन पर दिखेगी योजनायें

Bihar News : पूर्णिया में बहुत जल्द स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और इंटरनेशनल बस अड्डे का निर्माण शुरू हो जायेगा। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा की इसका ऐलान मुख्यमंत्री ने किया था, जिसे कैबिनेट ने भी मंजूरी दे दिया है।

Bihar News : पूर्णिया में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और इंटरनेशनल
धरातल पर आयेगी योजनायें - फोटो : SOCIAL MEDIA

PURNEA : पूर्णिया में 28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान कई बड़ी घोषणाएं की थी। इन घोषणाओं को 4 फरवरी को आयोजित कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई। इस बावत पूर्णिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बहुत जल्दी योजनाओं का क्रियान्वयन हुआ है। जल्द ही सभी योजनाएं जमीन पर दिखने लगेगी।

डीएम ने कहा की पूर्णिया में बाईपास का निर्माण, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जिसमें 17 तरह की खेल विधाओं की जगह होगी। कॉम्प्लेक्स अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। वही उन्होंने कहा कि पूर्णिया में दो अलग-अलग जगह पर इंटरनेशनल बस अड्डे की भी स्वीकृति कैबिनेट द्वारा प्राप्त हो गई है। साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी संभावनाओं को देखते हुए कामाख्या स्थान और मां पुराण देवी स्थान के साथ-साथ काझा कोठी को पर्यटक स्थल के रूप में संवारने के लिए राशि की मंजूरी मिल गई है।

बताते चलें की प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश ने पूर्णिया के कृत्यानंद नगर प्रखंड की मजरा पंचायत के भवानीपुर गांव स्थित कामाख्या मंदिर प्रांगण से 580.87 करोड़ रुपये से अधिक की 62 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। वहीँ उन्होंने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना भी की थी।