LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पूजा पंडाल में मचाई तबाही, पुजारी की मौत, चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल, विजयादशमी पर त्रासदी, चालक गुलाम मुस्तफा गिरफ्तार

Bihar Road Accident:प्रतिमा विसर्जन की तैयारी के दौरान एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन सीधे पूजा पंडाल में जा घुसा। इस कारनामा में पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई,

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पूजा पंडाल में मचाई तबाही, पुजारी क
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पूजा पंडाल में मचाई तबाही- फोटो : social Media

Bihar Road Accident: प्रतिमा विसर्जन की तैयारी के दौरान एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन सीधे पूजा पंडाल में जा घुसा। इस कारनामा में पुजारी भगवत मंडल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में विजयादशमी के पावन अवसर पर हृदय विदारक हादसा घट गया। मंगलवार की शाम को प्रतिमा विसर्जन की तैयारी के दौरान एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन सीधे पूजा पंडाल में जा घुसा। इस कारनामा में पुजारी भगवत मंडल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीण प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों में व्यस्त थे, तभी गांव का ही एक युवक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो लेकर पंडाल की ओर आया। कुछ ही क्षणों में वाहन ने नियंत्रण खो दिया और पंडाल में प्रवेश कर लोगों को कुचलता हुआ समीप के खेत में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे ने मौके पर अफरा-तफरी मचा दी।

ग्रामीणों ने घायलों को ऑटो में डालकर बायसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही पुजारी ने दम तोड़ दिया। घायल चार महिलाएं प्राथमिक उपचार के बाद पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दी गईं। हादसे में गाड़ी पर सवार तीन लोग भी हल्की चोटों के साथ बच निकले।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो चालक गुलाम मुस्तफा और उसके दो साथियों को पकड़ लिया, लेकिन थोड़ी देर बाद उनके परिजन उन्हें भीड़ से छुड़ाकर ले गए। सूचना पर पुलिस तुरंत पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। प्रशासन ने भी गांव में पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा सुनिश्चित की।

NSIT
Nsmch

हादसे के बाद पूरे इलाके में गुस्से का माहौल है। स्थानीय हिंदू समुदाय के लोग आक्रोशित हैं और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विजयादशमी जैसे पावन अवसर पर इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।