LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

पूर्णिया पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल और ट्रैक्टर लूट गिरोह का पर्दाफाश, हथियार के साथ 5 शातिर लुटेरे गिरफ्तार

र्णिया एसपी स्वीटी सेहरावत ने प्रेस वार्ता कर जिले में हुए दो प्रमुख लूट कांडों के खुलासे की जानकारी दी। पुलिस ने अपराधियों को दबोचकर लूटा गया ट्रैक्टर और मोबाइल बरामद किया है।

पूर्णिया पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल और ट्रैक्टर लूट गिरोह क

Purnia - पूर्णिया जिले में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने चौतरफा कार्रवाई करते हुए दो बड़े लूट कांडों का सफल खुलासा किया है। पूर्णिया एसपी स्वीटी सेहरावत ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस ने न केवल गिरोह के मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है, बल्कि लूटी गई संपत्ति भी शत-प्रतिशत बरामद कर ली है।

भवानीपुर और बनमनखी लूट कांड का उद्भेदन

पूर्णिया एसपी ने जानकारी दी कि भवानीपुर थाना अंतर्गत एक व्यक्ति से मोबाइल और नकदी की लूट हुई थी। पुलिस ने इस मामले में भागलपुर निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है, जिसका ससुराल भवानीपुर के भवानीपुर में है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। वहीं, बनमनखी थाना क्षेत्र में 22 दिसंबर को पटुआ (जूट) लदे एक ट्रैक्टर की लूट हुई थी, जो गुलाबबाग से मधेपुरा जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर अपराधियों—मनीष कुमार (सहरसा), मंजेश कुमार और राजेश कुमार (दोनों मधेपुरा) को गिरफ्तार कर लूटा गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया है।

हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

लूट के मामलों के अलावा, पुलिस की गश्ती टीम ने सहायक खजांची थाना क्षेत्र के भट्ठा बाजार से एक आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान संदेह होने पर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। सोनू कुमार के. हाट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए सभी अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है

Report - Ankit jha