LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Purnea University:सीनेट हॉल बना बारूद का मैदान! पेट्रोल लेकर घुसे छात्र नेता, आत्मदाह की धमकी से दहला विश्वविद्यालय

Purnea University:छात्र संगठन से जुड़े नेता पेट्रोल लेकर कार्यक्रम स्थल में घुस गए और आत्मदाह की धमकी देकर पूरे सिस्टम को हिला दिया।...

Senate Hall turns tense as student leader threatens self imm
आत्मदाह की धमकी से दहला विश्वविद्यालय- फोटो : reporter

Purnea University: स्थापना दिवस समारोह के दौरान उस वक्त माहौल खौफ और हंगामे में तब्दील हो गया, जब छात्र संगठन से जुड़े नेता पेट्रोल लेकर कार्यक्रम स्थल में घुस गए और आत्मदाह की धमकी देकर पूरे सिस्टम को हिला दिया।घटना सीनेट हॉल की है, जहां विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया जा रहा था। इसी दौरान छात्र राजद के अध्यक्ष पीयूष पुजारा अपने कुछ साथियों के साथ अचानक एक्शन मोड में पहुंच गए। उनके हाथ में पेट्रोल था और चेहरे पर गुस्से की आग साफ झलक रही थी।

पीयूष पुजारा ने खुलेआम ऐलान किया अगर छात्रों के साथ यह नाइंसाफी जारी रही, तो हम आत्मदाह करेंगे। उनका आरोप था कि स्थापना दिवस जैसे बड़े कार्यक्रम में छात्रों को ही हाशिए पर रखा गया, जो उनके स्वाभिमान पर सीधा हमला है।

Diarch GO

इस हंगामे की पटकथा ने पूरे कार्यक्रम को अस्त-व्यस्त कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा और सीनेट हॉल में अराजकता का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद शिक्षक और अधिकारी सकते में आ गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि खुद कुलपति विवेकानंद सिंह समेत कई प्राध्यापक मौके पर पहुंचे और आक्रोशित छात्रों को शांत कराने की कोशिश करने लगे। काफी देर तक समझाने-बुझाने का दौर चला, लेकिन छात्र नेता अपनी जिद पर अड़े रहे।

आखिरकार पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। सिक्योरिटी ऑपरेशन के तहत पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पीयूष पुजारा और उनके साथियों को वहां से हटाया, तब जाकर हालात काबू में आए और कार्यक्रम दोबारा शुरू हो सका।

NSIT
Nsmch

बाद में कुलपति विवेकानंद सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों का ही घर है, ऐसे में अलग से निमंत्रण देने की जरूरत नहीं थी। लेकिन इस बयान ने आग में घी डालने का काम किया है।यह घटना सिर्फ एक हंगामा नहीं, बल्कि उस उबलते असंतोष की तस्वीर है, जो अब बारूद बनकर किसी भी वक्त फट सकता है।

रिपोर्ट- अंकित कुमार