LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

सीमांचल से दिल्ली जाना हुआ आसान, पूर्णिया एयरपोर्ट से इस दिन से शुरु होगी दिल्ली के लिए फ्लाइट,एयर कनेक्टिविटी ने पूरे इलाके का बदल दिया नक्शा

बिहार का पूर्णिया आखिरकार लंबे इंतज़ार के बाद विश्व के एविएशन नक़्शे पर दर्ज हो गया है। दिल्ली के लिए भी पूर्णिया से हवाई सेवा की शुरुआत हो जायेगी।...

Seemanchal to Delhi Made Easy
सीमांचल से दिल्ली जाना हुआ आसान- फोटो : social Media

बिहार का पूर्णिया आखिरकार लंबे इंतज़ार के बाद विश्व के एविएशन नक़्शे पर दर्ज हो गया है। 15 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सीमांचलवासियों का अरमान पूरा किया। इसे क्षेत्र के लोगों ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन तोहफ़ा करार दिया। महज़ दो दिन बाद यानी 17 सितम्बर से यहाँ से नियमित हवाई सेवाओं की शुरुआत हो गई।अक्टूबर से दिल्ली के लिए भी पूर्णिया से हवाई सेवा की शुरुआत हो जायेगी। देश के बाकी बड़े शहरों को जोड़ने की दिशा में प्रयास जारी है। 

17 सितम्बर को इंडिगो की पहली फ्लाइट कोलकाता से पूर्णिया पहुँची और फिर वापसी के लिए रवाना हुई। इस विमान में 66 यात्रियों ने बोर्डिंग की। अब इंडिगो की फ्लाइट 19, 22, 24, 26 और 29 सितम्बर को भी कोलकाता से पूर्णिया आएगी। वहीं 18 सितम्बर को अहमदाबाद से स्टार एयर की फ्लाइट 60 यात्रियों को लेकर पूर्णिया उतरी और वापसी में 69 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। एयरपोर्ट डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने जानकारी दी कि अक्टूबर से दिल्ली के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

नई फ्लाइट सेवाओं से सीमांचल में व्यापार, वाणिज्य और पर्यटन को रफ़्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अहमदाबाद और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से जुड़ाव ने पूर्णिया को भारत के एयर रूट नेटवर्क में मज़बूती से खड़ा कर दिया है। 18 सितम्बर से स्टार एयर अहमदाबाद–पूर्णिया के बीच सप्ताह में चार दिन (सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और रविवार) तथा कोलकाता–पूर्णिया के बीच सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, मंगलवार और गुरुवार) सेवा शुरू कर चुकी है। भविष्य में इस रूट को दैनिक उड़ानों में तब्दील करने की योजना है।