LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Crime : पूर्णिया में एक पिता को मिला दोहरा दर्द, पहले बेटे को खोया, अब जीवन भर की कमाई लुटी, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar Crime : पूर्णिया में बेटे के डाह संस्कार में गए पिता पर दोहरी मुसीबत टूट पड़ी है. चोरों ने खाली घर देखकर 30 लाख की सम्पत्ति पर हाथ साफ़ कर दिया......पढ़िए आगे

Bihar Crime : पूर्णिया में एक पिता को मिला दोहरा दर्द, पहले
पिता का दोहरा दर्द - फोटो : ANKIT

PURNEA : जिले के के. हाट थाना क्षेत्र के आकाशवाणी रोड (वार्ड नंबर 19) में एक बंद घर को निशाना बनाकर करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया गया। पीड़ित गृहस्वामी मोहन खेतान अपने युवा बेटे के असामयिक निधन के बाद उसके दाह संस्कार और अंतिम क्रियाकर्म के लिए अपने पैतृक गांव गए हुए थे। इसी दुख की घड़ी का फायदा उठाकर चोरों ने उनके सूने घर को खंगाल डाला।

घटना की जानकारी तब मिली जब घर की रखवाली के लिए तैनात किए गए दो स्टाफ, जियाबुल और सुनील राय ने 27 फरवरी की देर रात मोहन खेतान को फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। बदहवास हालत में जब पीड़ित वापस पूर्णिया पहुंचे, तो नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे के ताले टूटे हुए थे और अलमारी में रखे सोने, चांदी और हीरे के कीमती जेवरात, महंगे कपड़े और करीब 92 हजार रुपये नकद गायब थे। पीड़ित के अनुसार, चोरी गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।

Diarch GO

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू 'अपनों' की गद्दारी का है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने दो पुराने स्टाफ को सौंपी थी, लेकिन उनकी संदिग्ध गतिविधियों और पूछताछ के दौरान बार-बार बयान बदलने से उन पर शक गहरा गया है। घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर भी कुछ संदिग्ध हरकतें नजर आई हैं, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि घर की पूरी जानकारी रखने वाले किसी करीबी ने ही इस बड़ी वारदात की मुखबिरी या साजिश रची है।

सूचना मिलते ही के. हाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों केयरटेकर को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि इतनी बड़ी चोरी बिना किसी अंदरूनी जानकारी के संभव नहीं है। घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए गए हैं और पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि चोरों के भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

NSIT
Nsmch

इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में काफी रोष और डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि इलाके में नशेड़ियों का जमावड़ा और असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है, जो अक्सर बंद घरों की रेकी करते हैं। स्थानीय वार्ड वासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं, एक तरफ बेटे को खोने का गम और दूसरी तरफ जीवन भर की जमापूंजी लुट जाने के बाद मोहन खेतान का परिवार पूरी तरह टूट चुका है। 

अंकित की रिपोर्ट