LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: पूर्व मंत्री बीमा भारती के बेटे ने किया सरेंडर, पिता पहले से जेल में, इस मामले में है आरोपी

Bihar News: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद नेता बीमा भारती के बेटे ने पूर्णिया कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इसके पहले बीमा भारती के पति ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।

Bima Bharti
Bima Bharti son Raja Kumar surrendered- फोटो : social media

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले के भवानीपुर में चर्चित हार्डवेयर व्यवसायी गोपाल यादुका हत्याकांड के मुख्य आरोपी एवं बिहार सरकार की पूर्व मंत्री बीमा भारती के पुत्र राजा कुमार ने पूर्णिया न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। इससे पहले राजा कुमार के पिता एवं भवानीपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल ने भी इसी मामले में पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने राजा कुमार के सरेंडर की पुष्टि की है।

बीमा भारती के बेटे ने किया सरेंडर

राजा कुमार उर्फ राजकुमार पर आरोप है कि उसने पैसों के बदले शूटर मंगवाकर गोपाल यादुका की हत्या करवाई। घटना के बाद से वह फरार था, जिसके चलते पुलिस ने उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की थी। गौरतलब है कि बीते वर्ष 2 जून को अपराधियों ने हार्डवेयर व्यवसायी गोपाल यादुका की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Diarch GO

पहले गिरफ्तार हो चुके हैं इतने आरोपी 

इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में पुलिस पहले ही संजय भगत, विशाल राय, ब्रजेश कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।राजा कुमार के सरेंडर के बाद यह मामला एक बार फिर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।