LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Purnia murder news: पूर्णिया में ट्यूशन टीचर की बेरहमी से हत्या! मक्के के खेत में मिला शव, मच गया हड़कंप

Purnia murder news: पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र में ट्यूशन टीचर आबिद की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव कमालपुर गांव के पास मक्के के खेत में मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

Purnia murder news
ट्यूशन टीचर को उतारा मौत के घाट!- फोटो : social media

Purnia murder news: पूर्णिया जिले के कस्बा थाना क्षेत्र से शुक्रवार (13 मार्च 2026) की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मथोर गांव के रहने वाले ट्यूशन टीचर आबिद की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार दोपहर घर से ट्यूशन पढ़ाने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार के लोगों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की।

शुक्रवार सुबह Kamalpur गांव के पास एक मक्के के खेत में आबिद का शव मिला। खेत में सिंचाई करने पहुंचे एक व्यक्ति की नजर सबसे पहले शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मृतक के परिवार को दी। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की हालत देखकर सभी स्तब्ध रह गए।

Diarch GO

आबिद की बहुत क्रूर तरीके से हत्या की

जानकारी के अनुसार हत्यारों ने आबिद की बहुत क्रूर तरीके से हत्या की। उनके शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से वार किए गए थे। इतना ही नहीं, उनकी आंखों को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया गया था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया है। परिजनों ने बताया कि आबिद करीब 20 साल से अपने ससुराल में रह रहे थे। वह गांव के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपने परिवार का खर्च चलाते थे। मृतक के ससुर अब्दुल गफ्फार ने कहा कि आबिद का किसी से कोई झगड़ा या दुश्मनी नहीं थी, इसलिए परिवार के लोग इस घटना से काफी हैरान हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कसबा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, पूर्णिया भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल से सबूत जुटा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के असली कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद गांव में शोक और डर का माहौल बना हुआ है।

NSIT
Nsmch