LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

पूर्णिया में रूह कपा देने वाली दरिंदगी: 10 दिन से लापता छात्रा का तेजाब से जला शव बरामद, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका; NH-31 पर भारी बवाल

पूर्णिया में 10वीं की छात्रा की नृशंस हत्या के बाद आक्रोश फूट पड़ा है। आरोप है कि छात्रा को अगवा कर गैंगरेप किया गया और पहचान मिटाने के लिए शव को तेजाब (एसिड) से जला दिया गया।

पूर्णिया में रूह कपा देने वाली दरिंदगी: 10 दिन से लापता छात्

Purnia - बिहार के पूर्णिया जिले में 11 मार्च से लापता 10वीं की एक छात्रा का शव शुक्रवार सुबह NH-31 के पास एक बांस के खेत से बरामद हुआ। शव की स्थिति इतनी भयावह थी कि उसे पहचानना मुश्किल था। दरिंदों ने जुर्म छिपाने के लिए छात्रा के शरीर को तेजाब से बुरी तरह जला दिया था। शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

गैंगरेप के बाद तेजाब से जलाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि छात्रा को अगवा कर 'नमस्कार होटल' में उसके साथ गैंगरेप किया गया। घटनास्थल के पास से 15 से अधिक एसिड की बोतलें और छात्रा की चप्पलें मिली हैं, जो वारदात की भयावहता को दर्शाती हैं। चचेरे भाई के अनुसार, मुख्य आरोपी सचिन कुमार साह (22 वर्ष) ने अपने साथियों धीरज मालदार और अन्य के साथ मिलकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया और फिर शव को बोरे में भरकर मक्के के खेत में फेंक दिया।

NH-31 पर घंटों बवाल, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

छात्रा की मौत और पुलिस की कथित शिथिलता से नाराज हजारों ग्रामीण और परिजन सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने NH-31 को पूरी तरह जाम कर दिया और सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि 12 मार्च को शिकायत के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। स्थानीय विधायक सरवर आलम ने भी इसे कानून-व्यवस्था की बड़ी विफलता बताते हुए दोषियों को फांसी देने की मांग की है।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

NSIT
Nsmch

दबाव बढ़ने के बाद मुख्य आरोपी सचिन कुमार साह ने सरेंडर कर दिया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, मृतका की मां का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कोई मदद नहीं की। यदि पुलिस लापता होने के दिन ही सक्रिय होती, तो शायद बच्ची की जान बच सकती थी। फिलहाल, पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, पोस्टमॉर्टम जारी

छात्रा का शव पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH लाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, शव पूरी तरह क्षत-विक्षत है और उसमें कीड़े लग चुके हैं, जिससे अंदेशा है कि हत्या कई दिन पहले ही कर दी गई थी। बदबू इतनी तेज थी कि शव को पॉलिथीन में लपेटकर लाना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और FSL की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है।