LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

छह धमाकों से दहला पूर्णिया शहर, लॉज में लगी आग एक एक कर उड़ने लगे एलपीजी के गैस सिलिंडर, सब हो गया खाक

पूर्णिया शहर के एक लॉज में गैस लिक होने के बाद भयानक आग लग गई. आग लगने से लोग इधर उधधर भागते दिखे.....

CYLINDERS BLAST IN PURNEA
छह धमाकों से दहला पूर्णिया शहर- फोटो : social Media

CYLINDERS BLAST IN PURNEA: पूर्णिया में एक लॉज में भयानक आग लगने की घटना सामने आई है।  यह घटना उस समय हुई जब लॉज में कई लोग मौजूद थे। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यह गैस लीक से शुरू हुई थी। जैसे ही आग ने फैलना शुरू किया, लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

बिहार के पूर्णिया जिले के के हाट थाना क्षेत्र में स्थित लॉ कॉलेज के निकट एक लॉज में भयंकर आग लग गई। इस आग के कारण लॉज में निवास कर रहे छात्रों का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित छात्र घनश्याम कुमार ने आंसू भरी आंखों से बताया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी और हम लोग इसे देख नहीं पाए। कई छात्रों के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए हैं। घनश्याम ने कहा कि आग लगने के बाद उसे बुझाने के लिए प्रयास किए गए, लेकिन आग और भी भड़क गई।

 इस आग में बाइक, कपड़े और कई छात्रों के दस्तावेज भी जलकर नष्ट हो गए। यह घटना पूर्णिया के खजांची हाट थाना क्षेत्र में लॉ कॉलेज के पास हुई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत अग्निशामक कार्यालय को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। इससे न केवल लॉज में मौजूद लोग बल्कि आस-पास के लोग भी दहशत में आ गए।

स्थानीय अग्निशामक दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। उनकी तत्परता से बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाई जा सकी। हालांकि, कुछ लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

NSIT
Nsmch