LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

ससुराल में पत्नी से मिलकर घर लौट रहे शिक्षक की दर्दनाक मौत; अनियंत्रित बाइक के उड़े परखच्चे, परिवार में मचा कोहराम

बिहार के पूर्णिया जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर काल बनकर टूटा है, जहाँ एक अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराने के कारण एक युवा शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। 28 वर्षीय शिक्षक सूरज उरांव अपनी पत्नी से मिलकर ससुराल से वापस लौट रहे थे।

ससुराल में पत्नी से मिलकर घर लौट रहे शिक्षक की दर्दनाक मौत;

Purnia - पूर्णिया शहर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्णिया सिटी सौरा पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।एक निजी स्कूल में कार्यरत शिक्षक सूरज उरांव अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।चश्मदीदों के अनुसार, हादसे के वक्त बाइक की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे से अधिक थी।

मृतक की पहचान और पारिवारिक पृष्ठभूमि

हादसे में जान गंवाने वाले शिक्षक की पहचान सूरज उरांव (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कसबा थाना क्षेत्र के जबनपुर गांव के निवासी थे।सूरज के पिता हरिलाल उरांव ने बताया कि उनका बेटा एक निजी स्कूल में शिक्षक था और बच्चों को पढ़ाने के बाद अपने ससुराल गया था。

Diarch GO

ससुराल से लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सूरज उरांव अपनी पत्नी से मिलने के लिए जनता चौक, महराजी हाता स्थित अपने ससुराल गए थे।वहां से वापस लौटने के क्रम में जैसे ही वह सौरा पुल के पास पहुंचे, उनकी बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण संतुलन बिगड़ गया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सूरज की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों में कोहराम और पुलिस की कार्रवाई

हादसे के बाद जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस अचानक हुई मौत की खबर मिलते ही शिक्षक के पैतृक घर और ससुराल, दोनों जगहों पर मातम पसरा हुआ है।

NSIT
Nsmch