LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News: 13 वर्ष की आयु में देश पर न्योछावर हुए थे अमर बाल शहीद ध्रुव कुंड, पूर्णिया में शहादत दिवस पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Bihar News: महज 13 वर्ष की नन्हीं उम्र में ध्रुव कुंड ने 13 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ब्रिटिश पुलिस की गोलियों का सीने पर सामना करते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था।

Purnia Remembers 13 Yr Old Martyr Dhruva Kund on August 13
सहादत को सलाम- फोटो : reporter

Bihar News: भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले पूर्णिया के अमर बाल शहीद ध्रुव कुंड की महान शहादत को आज यानी 13 अगस्त पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया गया। महज 13 वर्ष की नन्हीं उम्र में ध्रुव कुंड ने 13 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ब्रिटिश पुलिस की गोलियों का सीने पर सामना करते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उनकी इस अमर शहादत को नमन करते हुए आज पूर्णिया के ध्रुव उद्यान पार्क में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बिहार के तत्कालिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  द्वारा शहीद की स्मृति में निर्मित कराए गए भव्य ध्रुव उद्यान पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया था। उपस्थित नागरिकों ने अमर बाल शहीद ध्रुव कुंड के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी शूरवीरता को याद किया था। उस समय भी प्रतिमा, स्मारिका की मांग की गई थी।

Diarch GO

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने चिंता जताते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी अमर ध्रुव कुंड के ऐतिहासिक बलिदान को धीरे-धीरे भूलती जा रही है, जो कि अत्यंत चिंतनीय है। श्रद्धांजलि आयोजन समिति के सदस्य शौर्य राय ने मांग की कि ध्रुव उद्यान पार्क में बाल शहीद ध्रुव कुंड की स्मृति में उनकी एक भव्य प्रतिमा, स्मारिका अथवा एक स्थायी जानकारी पट्ट  स्थापित किया जाना अनिवार्य है। इससे पार्क में आने वाली नई पीढ़ी और युवाओं को ध्रुव कुंड के जीवन संघर्ष, देशभक्ति और उनके अद्वितीय बलिदान के बारे में निरंतर प्रेरणादायी जानकारी मिलती रहेगी।

रिपोर्ट- अंकित कुमार