LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

Bihar Crime : पूर्णिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 30 लाख रूपये के स्मैक के साथ 6 तस्करों को किया गिरफ्तार, नॉर्थ-ईस्ट से बिहार तक फैला है सिंडिकेट

Bihar Crime : पूर्णिया पुलिस ने 2 किलोग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके से 6 शातिर तस्करों को दबोचा है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : पूर्णिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 30 लाख रू
30 लाख का स्मैक बरामद - फोटो : ANKIT

PURNEA : पूर्णिया पुलिस ने स्मैक तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने 2 किलो स्मैक के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तीन लग्जरी गाड़ी, ₹23000 और 7 मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है। एसएसपी डाक्टर शौर्य सुमन ने कहा कि करीब 30 लाख रुपए मूल्य के 2 किलो स्मैक बरामद किया गया है। साथ ही 6 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर बंगाल से स्मैक की तस्करी कर रहे हैं । जब जांच पड़ताल की गई और वाहन जांच की गई तो अलग-अलग जगह से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें दो कटिहार से जबकि तीन अपराधी मुफस्सिल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें सदानंद शाह उर्फ शंकर शाह, शिवम कुमार ठाकुर दोनों बेलौरी चौक के निवासी हैं जबकि मोहन कुमार मंडल सतडोभ के निवासी हैं। 

वहीं धमदाहा के अविनाश कुमार उर्फ आकाश, सनी सिंह उर्फ समीर भागलपुर निवासी के अलावे कुर्साकाटा निवासी अमरेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने कहा कि कुछ अपराधी जेल से भी इस सिंडिकेट को चला रहे हैं। उसको भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें कई पुराने हिस्ट्री सीटर भी है । कुछ लोग बंगाल में जेल में बंद है। उन्हें भी रिमांड पर लेने की कवायद की जा रही है। 

एसएसपी ने कहा कि यह पूरा नेटवर्क नॉर्थ ईस्ट मणिपुर से लेकर बंगाल और बिहार तक जुड़ा है। इनके सरगना की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया कर लिया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि बरामद स्मैक का बाजार मूल्य करीब 30 लाख रुपए है।

NSIT
Nsmch

अंकित की रिपोर्ट