LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

पूर्णिया में अंतर-जिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश; गैराज मालिक और शातिर चोर गिरफ्तार, 3 बाइक जब्त

पूर्णिया की कस्बा थाना पुलिस ने कॉलेज चौक स्थित एक गैराज में छापेमारी कर अंतर-जिला बाइक चोर गिरोह के सदस्य आनंद कुमार और गैराज मालिक मोहम्मद तस्ब्बर को गिरफ्तार किया है। मौके से 3 चोरी की बाइक और इंजन बरामद हुए हैं।

purnia police arrested inter district bike thief gang
पूर्णिया में अंतर-जिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश- फोटो : Reporter

बिहार के पूर्णिया जिले की कस्बा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक बड़े अंतर-जिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के एक मुख्य शातिर चोर के साथ-साथ चोरी की गाड़ियां खरीदने और उनके पार्ट्स अलग करने वाले एक गैराज मालिक को भी दबोच लिया है। इस बड़ी गिरफ्तारी के बाद पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में जुट गई है।

कस्बा कॉलेज चौक पर पुलिस की अचानक छापेमारी

जानकारी के अनुसार, कस्बा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कॉलेज चौक स्थित एक गैराज में चोरी की मोटरसाइकिलों का अवैध धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने कस्बा कॉलेज चौक स्थित गैराज पर अचानक छापेमारी की। इस दौरान मौके से गैराज मालिक मोहम्मद तस्ब्बर और मोटरसाइकिल चुराने वाले शातिर चोर आनंद कुमार ऋषि को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

गैराज से 3 मोटरसाइकिलें, इंजन और टायर बरामद

छापेमारी के दौरान जब पुलिस ने मोहम्मद तस्ब्बर के गैराज की गहन तलाशी ली, तो वहां से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से चोरी की 3 बाइक, दो मोटरसाइकिलों के खुले हुए इंजन, चार टायर और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। तस्ब्बर चोरों से सस्ते में गाड़ियां खरीदकर उनके पार्ट्स अलग कर बाजार में खपाने का काम करता था।

एसएसपी के निर्देश पर बाइकर्स गिरोह के खिलाफ विशेष अभियान

सदर सीडीपीओ-2 (CDPO 2) डॉ. गौरव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के सख्त निर्देश पर पूरे जिले में बाइकर्स और वाहन चोर गिरोहों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कस्बा पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिससे क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगेगी।

NSIT
Nsmch

दोनों आरोपी भेजे गए जेल, पूरे सिंडिकेट पर पुलिस की नजर

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक बड़ा अंतर-जिला नेटवर्क है जो पूर्णिया समेत आसपास के जिलों में सक्रिय है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से मिले इनपुट के आधार पर इस गिरोह के पूरे सिंडिकेट और अन्य सक्रिय सदस्यों को दबोचने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट - अंकित कुमार