LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Purnia Murder: पूर्णिया में सनसनी! थाने से 100 मीटर दूर लड़की को गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

Purnia Murder: पूर्णिया के मधुबनी थाना से 100 मीटर की दूरी पर लड़की को गोली मार दी गई। इलाज के दौरान मौत, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी।

Purnia Murder
पूर्णिया में गोलीकांड !- फोटो : social media

Purnia Murder: बड़ी खबर पूर्णिया से मिल रही है । जहां मधुबनी थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर एक लड़की को गोली मार दी गई है । इसके बाद परिजनों ने  अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई है । लड़की का नाम छोटी है । घटना के बाबत बताया जा रहा है कि गोली लड़की के भाई द्वारा ही चलाई गई है और प्रथम दृश्य मामला प्रेम प्रसंग का दिख रहा है । हालांकि लड़की के पिता ने बताया कि जिस वक्त घटना घटी वह घर में मौजूद नहीं थे । 

घटना को किसने अंजाम दिया इसके बारे में उसे किसी तरह की जानकारी नहीं है । किसने मारा इस बात की भी जानकारी उसे नहीं है । पूरा मामला पुलिस अनुसंधान में ही सामने आ पाएगा । घटना की जानकारी मिलते हैं जीएमसीएच में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई । हालांकि घटना के बाबत पुलिस अभी कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है ।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट