LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

  • Nawada Polls Police
  • Bihar MLC Election: नवादा में मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में जुटी भीड़, पुलिस ने दिखाई

बॉयफ्रेंड से झगड़ा और पुल से छलांग: पूर्णिया के कप्तान पुल पर खौफनाक सुसाइड ड्रामा!

पूर्णिया में प्रेमी से विवाद के बाद एक युवती ने पुल से नदी में छलांग लगा दी. घटना के बाद एक ई-रिक्शा चालक अपनी की परवाह किए बिना ही नदी में कूद गया और युवती की जान बचा ली.

Purnia girl jumped into a river
पूर्णिया के कप्तान पुल पर खौफनाक सुसाइड ड्रामा!- फोटो : news 4 nation

बिहार के पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित कप्तान पुल पर शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। बॉयफ्रेंड से हुए कथित विवाद के बाद एक युवती ने सौरा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती रोते हुए एक ई-रिक्शा से पुल पर पहुंची थी। बीच पुल पर रिक्शा रुकवाकर उसने चालक को पैसे दिए और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह रेलिंग पर चढ़कर सीधे उफनती नदी में कूद गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और पुल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

भीड़ बनाती रही वीडियो, मसीहा बना ई-रिक्शा चालक

युवती को नदी में डूबता देख पुल पर मौजूद अधिकांश लोग संवेदनहीनता का परिचय देते हुए अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाने में व्यस्त हो गए। किसी ने भी उसे बचाने के लिए पानी में कूदने की हिम्मत नहीं दिखाई। इसी बीच, भीड़ में मौजूद लाइन बाजार छोटी मस्जिद निवासी एक अन्य ई-रिक्शा चालक, पिंटू आलम ने अदम्य साहस का परिचय दिया। मानवता की मिसाल पेश करते हुए, पिंटू ने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत पुल से नदी में छलांग लगा दी।

साहस ने जीती जिंदगी की जंग

नदी की तेज धारा के बीच पिंटू आलम तेजी से तैरकर डूब रही युवती के पास पहुंचा। संघर्षपूर्ण प्रयासों के बाद, उसने कुछ ही मिनटों में युवती को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे किनारे पर बाहर निकाल लाया। समय रहते मिले इस जीवनदान के कारण युवती की जान बच सकी। सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद युवती गहरे सदमे में थी और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी। इस बीच, किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

कला भवन से शुरू हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि युवती पूर्णिया सिटी की रहने वाली है। वह एक युवक के साथ कला भवन के पास आई थी, जहाँ किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ। इसी नाराजगी और हताशा में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। पुलिस अब युवती के परिजनों से संपर्क कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है, जबकि स्थानीय लोग पिंटू आलम के साहसिक कार्य की जमकर तारीफ कर रहे हैं।


NSIT
Nsmch