LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Purina news: पूर्णिया के होटल आदित्य में फल व्यवसायी का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी

Purina news: पूर्णिया के होटल आदित्य में फल व्यवसायी मो. अफजाल का शव शौचालय से बरामद किया गया है। पैरों के जमीन पर टिके होने से हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।

Purina news
फल व्यवसायी की हत्या- फोटो : social media

Purina news: पूर्णिया जिले के सदर कटिहार मोड़ टीओपी क्षेत्र स्थित शहर के प्रतिष्ठित होटल आदित्य में रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब होटल के एक कमरे के शौचालय से एक फल व्यवसायी का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के दोगच्छी गांव निवासी मोहम्मद इकबाल के पुत्र मो. अफजाल के रूप में हुई है। वह पेशे से फल व्यवसायी था और व्यापार के सिलसिले में पूर्णिया आया हुआ था। इस घटना के बाद होटल परिसर में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

होटल के कमरे नंबर 210 से मिला शव, नहीं खुला तो बढ़ा शक

होटल प्रशासन के अनुसार मो. अफजाल कमरा नंबर 210 में ठहरा हुआ था। रविवार सुबह काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो होटल कर्मियों को शक हुआ। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया गया। अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। शौचालय के वेंटिलेटर से लटका हुआ शव मिला, लेकिन शव की स्थिति ने मामले को शुरू से ही संदेह के घेरे में ला दिया।

Diarch GO

पैरों के जमीन पर टिके होने से हत्या की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों और मृतक के परिजनों का कहना है कि अफजाल के दोनों पैर जमीन पर टिके हुए थे और शरीर की स्थिति सामान्य फांसी से मेल नहीं खा रही थी। परिजनों का साफ आरोप है कि इस हालत में आत्महत्या संभव नहीं है। अफजाल की पहले हत्या की गई और बाद में सबूत मिटाने के लिए शव को फांसी का रूप दिया गया। मौके पर पहुंचे कसबा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी इरफान आलम ने भी हत्या की आशंका जताई और निष्पक्ष जांच की मांग की।

कमरा किसी और के नाम पर बुक, तीन कप चाय से गहराया शक

पुलिस जांच में एक और अहम तथ्य सामने आया है। कमरा नंबर 210 चार जनवरी को नवादा जिले के रहने वाले विकास कुमार के नाम पर बुक किया गया था, जबकि उसमें मो. अफजाल ठहरा हुआ था। इसके अलावा कमरे से तीन कप चाय बरामद की गई है, जिससे यह आशंका और मजबूत होती है कि घटना के समय अफजाल के अलावा कमरे में एक या दो अन्य लोग भी मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

मौत से पहले फोन कर बताया था जान का खतरा

मामले को और गंभीर बनाते हुए मृतक के छोटे भाई ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन सुबह करीब 11 बजकर 42 मिनट पर अफजाल ने फोन कर कहा था कि उसकी जान को खतरा है। उसने बताया था कि तीन लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस फोन कॉल के कुछ समय बाद ही परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है।

पुलिस जांच तेज, एक संदिग्ध हिरासत में

सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार, अपर थानाध्यक्ष शशी भगत और कटिहार मोड़ टीओपी प्रभारी पंकज प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से दो मोबाइल फोन बरामद किए। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच शुरू की। इस बीच एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाकर कमरे से फिंगरप्रिंट और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

होटल के बाहर हंगामा, निष्पक्ष जांच की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही होटल के बाहर मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच, हत्या में शामिल सभी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।