LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

पूर्णिया में सनसनी: साजिश के जाल में फंसा व्यवसायी! बॉडीगार्ड को किया निहत्था, फिर पंचायत में गोलियों से भूना

बिहार के पूर्णिया में ब्लॉग और इंटरव्यू को लेकर शुरू हुए विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। मरंगा थाना क्षेत्र में पंचायत के दौरान हथियार बाहर रखवाकर व्यवसायी सूरज बिहारी की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।

पूर्णिया में सनसनी: साजिश के जाल में फंसा व्यवसायी! बॉडीगार्

purnia - बिहार के पूर्णिया जिले में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक दिलदहला देने वाली घटना घटी। मरंगा थाना क्षेत्र के बसंत विहार पार्क के समीप आयोजित एक पंचायत के दौरान 32 वर्षीय व्यवसायी सूरज बिहारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक गुलाबबाग का निवासी था और वहां उसके कई गोदाम थे। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है।

विवाद की जड़: ब्लॉग और युवती का इंटरव्यू

घटना के पीछे का कारण सरस्वती पूजा के दौरान बनाया गया एक ब्लॉग बताया जा रहा है। चर्चा है कि सूरज बिहारी के छोटे भाई के दोस्त ने एक ब्लॉग बनाया था, जिसमें एक स्थानीय युवती का इंटरव्यू लिया गया था। यह बात एक पक्ष को नागवार गुजरी, जिसके बाद मंगलवार सुबह ब्लॉगर और व्यवसायी के भाई को बंधक बना लिया गया।

साजिश के तहत रखवाए हथियार, फिर मारी गोली

सूचना मिलने पर सूरज बिहारी अपने निजी बॉडीगार्ड के साथ मौके पर पहुंचे। वहाँ दूसरे पक्ष के आग्रह पर सूरज ने विश्वास में आकर अपने और बॉडीगार्ड के हथियार गाड़ी में ही रख दिए। पंचायत के दौरान अचानक एक युवक ने सूरज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सूरज की छाती में तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई: आरोपियों की पहचान

पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस की स्पेशल टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि यह वारदात पुराने विवाद के चलते अंजाम दी गई है और जांच फिलहाल जारी है।

NSIT
Nsmch