LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

पूर्णिया में BDO का मोबाइल हैक, WhatsApp से मैसेज भेजकर मांगे जा रहे रुपए

बनमनखी के प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार के परिचितों को भेजे गए फर्जी मैसेज और स्कैनर, BDO ने लोगों से की अपील- किसी को पैसे न दें.

 Banmankhi BDOs Phone Hacked
Banmankhi BDOs Phone Hacked- फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार के पूर्णिया जिले में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। बनमनखी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अशोक कुमार का मोबाइल फोन हैक कर लिया गया है। हैकर्स उनके WhatsApp का इस्तेमाल कर परिचित लोगों को मैसेज भेज रहे हैं और उनसे रुपये की मांग कर रहे हैं। मैसेज के साथ ऑनलाइन भुगतान के लिए स्कैनर भी भेजे जाने की बात सामने आई है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद BDO अशोक कुमार ने खुद वीडियो जारी कर लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनके नाम से रुपये मांगने वाले किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें और किसी को भी पैसे न भेजें।

BDO के WhatsApp से भेजे जा रहे फर्जी मैसेज

जानकारी के अनुसार, अज्ञात हैकर्स ने BDO अशोक कुमार का मोबाइल हैक कर उनके WhatsApp अकाउंट के जरिए परिचितों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया। इन मैसेज में रुपये की मांग की जा रही है। साथ ही, भुगतान के लिए स्कैनर भी भेजा जा रहा है। इस घटना के बाद उन लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है, जिन्हें BDO के नाम से इस तरह के मैसेज मिले हैं। ऐसे में किसी भी भुगतान से पहले मैसेज भेजने वाले की पहचान की पुष्टि करना जरूरी है।

BDO ने वीडियो जारी कर लोगों को किया अलर्ट

बनमनखी BDO अशोक कुमार ने वीडियो जारी कर लोगों से अपील की है कि उनके नाम से रुपये मांगने वाले किसी भी संदेश पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि उनका मोबाइल हैक कर इस तरह के फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं। इसलिए कोई भी व्यक्ति उनके नाम पर पैसे ट्रांसफर न करे। BDO ने इस मामले की सूचना बनमनखी थाना प्रभारी और एसडीपीओ को भी दे दी है।

NSIT
Nsmch

साइबर ठगी से बचने के लिए रहें सावधान

इन दिनों साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। किसी परिचित या अधिकारी के नाम से रुपये मांगने वाला मैसेज मिलने पर जल्दबाजी में भुगतान नहीं करना चाहिए। अगर WhatsApp पर स्कैनर या ऑनलाइन भुगतान का लिंक भेजकर रुपये मांगे जाएं, तो पहले संबंधित व्यक्ति से किसी दूसरे माध्यम से संपर्क कर पुष्टि करें। किसी भी संदिग्ध संदेश के आधार पर पैसे भेजने से बचें। फिलहाल, बनमनखी में BDO के मोबाइल हैक होने की घटना के बाद लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अंकित की रिपोर्ट