LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Purnia Airport: पूर्णिया से अब इन दो शहरों के लिए डेली फ्लाइट, इस दिन से विमान भरेंगे उड़ान, जानिए टाइमिंग

Purnia Airport: 15 सितंबरको पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ। वहीं अब मिली जानकारी अनुसार पूर्णिया एयरपोर्ट से दो शहरों के लिए डेली फ्लाइट शुरु होगा। ये फ्लाइट सातों दिन उड़ान भरेंगी।

Purnia Airport
पूर्णिया से दो उड़ानें - फोटो : social media

Purnia Airport:  बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ान सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। विमानन कंपनी स्टार एयर ने मंगलवार को घोषणा की कि अब पूर्णिया से अहमदाबाद और कोलकाता के लिए डेली फ्लाइट उपलब्ध होगी। अभी तक यह सेवा सप्ताह में चार दिन ही चल रही थी, लेकिन 15 अक्टूबर से सातों दिन उड़ानें संचालित होंगी।

इन दो शहरों के लिए उड़ान सेवा

स्टार एयर की मुख्य वाणिज्य एवं मार्केटिंग अफसर शिल्पा भाटिया ने कहा कि यह कदम एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, भारतीय वायुसेना और स्थानीय राजनीतिक नेतृत्व के सहयोग से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य उपेक्षित क्षेत्रों को बेहतर हवाई सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती यात्रा का अवसर मिल सके।

सातों दिन की हवाई सेवा

नई सेवा के तहत पूर्णिया-अहमदाबाद-कोलकाता मार्ग पर 88 सीटों वाले Embraer-175 विमान से उड़ानें संचालित होंगी। यात्रियों को इससे बेहतर सुविधा और सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा। दरअसल, स्टार एयर ने अब अहमदाबाद, पूर्णिया, कोलकाता फिर कोलकाता, पूर्णिया, अहमदाबाद के बीच सातों दिन अपनी हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की है। पहले यह सेवा मात्र चार दिन थी। इसके अलावा इंडिगो कंपनी की फ्लाइट भी पूर्णिया और कोलकाता के बीच तीन दिन चल रही है।

15 सितंबर को हुआ था उद्घाटन

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। यहां फिलहाल इंडिगो और स्टार एयर की उड़ानें संचालित हो रही हैं। अहमदाबाद और कोलकाता के बाद दिल्ली, मुंबई और अन्य बड़े शहरों के लिए भी उड़ानों की संभावना जताई जा रही है।

NSIT
Nsmch