LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Purnia Airport: 15 अगस्त से पहले बिहार का यह एयरपोर्ट होगा चालू, उड़ान भरने लगेंगे हवाई जहाज, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान

Purnia Airport: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि 15 अगस्त से पहले बिहार में पूर्णिया एयरपोर्ट चालू हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि अगस्त के पहले से हवाई जहाज उड़ान भरने लगेंगे।

Purnia Airport
Purnia Airport kb se hoga suru- फोटो : social media

Purnia Airport: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को कई बड़ी सौगात मिलने वाली है। 15 अगस्त से एक ओर जहां पटना मेट्रो की शुरुआत होने वाली है तो वहीं दूसरी ओर  15 अगस्त से पहले ही पूर्णिया जिले में हवाई सेवा भी शरु हो रही है। इससे लोगों कोई बड़ी राहत मिलेगी। इसकी जानकारी खुद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी है। उन्होंने बताया कि, 15 अगस्त 2025 से पहले पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

विपक्षियों ने उड़ाया खा मजाक

दरअसल, कामाख्या महोत्सव के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि "जब हमने पूर्णिया से फ्लाइट शुरू करने की बात कही थी तो विरोधियों ने मजाक उड़ाया था लेकिन अब यह सपना साकार होने जा रहा है।" उन्होंने कहा कि बिहार अब विकास की नई उड़ान भर रहा है और हर क्षेत्र में परिवर्तन दिखाई दे रहा है। बता दें कि उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 15 अगस्त 2025 से पहले ही पूर्णिया एयरपोर्ट की शुरूआत हो जाएगी। 

औद्योगिक विकास और कनेक्टिविटी पर जोर

डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्णिया में उद्योग लगाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं और झारखंड से नेशनल हाईवे कनेक्टिविटी को और बेहतर किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 6,000 करोड़ रुपये की लागत से पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे बनाने की योजना पर काम चल रहा है।

रेल और जलमार्ग को भी मिलेगा बढ़ावा

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहारीगंज-कुरसेला रेल नेटवर्क पर जल्द काम शुरू किया जाएगा। साथ ही उन्होंने जल संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल और जलाशय निर्माण की बात भी दोहराई। सम्राट ने कहा कि जमुई और मुंगेर जिलों का हवाई सर्वेक्षण कर वहां जलाशय योजना को जमीन पर उतारने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

दुग्ध और सब्जी उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने बताया कि “अब सुधा की ऐसी व्यवस्था होगी कि हर प्रखंड में दुग्ध उत्पादन केंद्र खोले जाएंगे और किसानों से सब्जी लेकर उसे बाजार में पहुंचाया जाएगा।” सम्राट चौधरी ने मां कामाख्या देवी मंदिर परिसर में आयोजित कामाख्या महोत्सव राजकीय मेला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री विजय चौधरी और खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री लेशी सिंह भी मौजूद रहीं।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि मां कामाख्या मंदिर को राजकीय दर्जा मिलने से इसकी पहचान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि "गुवाहाटी में स्थित कामाख्या मंदिर में लिखा है कि माता कामाख्या मंगलवार को पूर्णिया के मजरा कामाख्या स्थान में विराजती हैं।"

पूर्णिया एयरपोर्ट पर तेजी से हो रहा निर्माण कार्य

गौरतलब है कि हाल ही में विधानसभा में बजट भाषण के दौरान डिप्टी सीएम ने ऐलान किया था कि पूर्णिया एयरपोर्ट से तीन महीने में विमान सेवा शुरू हो जाएगी। इस दिशा में तेजी से निर्माण कार्य जारी है। फिलहाल सिविल एनक्लेव के निर्माण के साथ-साथ एयरपोर्ट की चारदीवारी और संपर्क मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार आगामी दो-तीन महीनों में सभी निर्माण कार्य पूरे होने की संभावना है। जिससे तय समयसीमा से पहले पूर्णिया से हवाई यात्रा संभव हो सकेगी।