LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Purnea airport: पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए इंडिगो की उड़ान 26 अक्टूबर से शुरू, उद्घाटन के 18 दिन बाद बड़ी सौगात

Purnea airport: पूर्णिया एयरपोर्ट से 26 अक्टूबर से दिल्ली के लिए इंडिगो की नई फ्लाइट शुरू होगी। उद्घाटन के 18 दिन बाद ही एयरपोर्ट से दिल्ली सेवा शुरू होना यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी।

Purnea airport
पूर्णिया एयरपोर्ट की बड़ी सौगात!- फोटो : social media

Purnea airport: पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन को अभी 18 दिन ही हुए हैं और यहां से उड़ानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने घोषणा की है कि 26 अक्टूबर से पूर्णिया से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होगी। एयरपोर्ट प्रबंधक डीके गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।

नई उड़ान की बुकिंग शुक्रवार से शुरू कर दी गई है। पूर्णिया से दिल्ली की शुरुआती टिकट कीमत 6,300 रुपये तय की गई है, जबकि दिल्ली से पूर्णिया का किराया लगभग 5,000 रुपये होगा। विमान की क्षमता 186 सीटों की है और यह सेवा प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी।फ्लाइट का समय इस प्रकार रहेगा। दिल्ली से उड़ान सुबह 10:45 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:50 बजे पूर्णिया पहुंचेगी। वहीं पूर्णिया से उड़ान दोपहर 1:50 बजे रवाना होगी और शाम 3:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

यात्रियों की सबसे बड़ी मांग दिल्ली रूट की

एयरपोर्ट उद्घाटन के बाद से ही यात्रियों की सबसे बड़ी मांग दिल्ली रूट की थी। राजनेताओं, बुद्धिजीवियों और आम लोगों ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पत्र और ई-मेल भेजकर सेवा शुरू करने की अपील की थी। पहले दिल्ली एयरपोर्ट से अनुमति नहीं मिलने के कारण यह सेवा शुरू नहीं हो पा रही थी, लेकिन अब इंडिगो ने पहल करते हुए इसे संभव कर दिया है।

स्टार एयर की दैनिक उड़ानें उपलब्ध

वर्तमान में पूर्णिया एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए इंडिगो और स्टार एयर की दैनिक उड़ानें उपलब्ध हैं। इसके अलावा अहमदाबाद के लिए स्टार एयर की उड़ान सप्ताह में चार दिन चल रही है, जो 15 अक्टूबर से दैनिक हो जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि यहां से चल रही लगभग सभी उड़ानों में 90 प्रतिशत से अधिक सीटें बुक हो रही हैं। त्योहारों के समय यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए एयर स्टार को 88 सीटों वाला अतिरिक्त विमान चलाना पड़ा था।नई दिल्ली उड़ान से सबसे अधिक लाभ सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगा। इसके अलावा नेपाल और आसपास के जिलों के लोग भी इस सेवा से सीधे दिल्ली पहुंच सकेंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि यात्रा खर्च भी कम होगा।

NSIT
Nsmch