LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

पूर्णिया पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा: पत्नी ने प्रेमियों के साथ मिलकर की पति की हत्या

बिहार के पूर्णिया में दिल दहला देने वाली वारदात। पति की कमाई और प्रेम संबंधों के चलते पत्नी ने रची हत्या की साजिश। पुलिस ने जानकीनगर नहर के पास से शव बरामद कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

purnea wife killed husband with lovers
पूर्णिया पुलिस ने किया हत्याकांड खुलासा- फोटो : news 4 nation

बिहार के पूर्णिया जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक पत्नी ने ही अपने प्रेमियों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। यह मामला जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामजानी गाँव का है। मृतक गजेंद्र मंडल के लापता होने की झूठी कहानी रचकर उसकी पत्नी गणिता देवी ने ही 5 मई 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जब जांच शुरू की, तो 7 मई को रामजानी-डिबरा नहर के पास झाड़ियों से गजेंद्र का शव बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने इस साजिश की परतें खोलनी शुरू कर दीं।

प्रेम प्रसंग और पैसों का विवाद बना कारण

पुलिस अनुसंधान में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी गणिता देवी का उसके पति के ही दोस्तों, रंजीत कुमार राय और सुमन कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। गजेंद्र मंडल दूसरे राज्य में रहकर मेहनत की कमाई घर बनाने के लिए भेजता था, लेकिन उन्हीं पैसों को लेकर पत्नी और उसके प्रेमियों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। जब गजेंद्र को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों पर शक हुआ और उसने 2 मई की रात विरोध करते हुए मारपीट की, तो आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली।

साजिश के तहत नहर किनारे उतारा मौत के घाट

3 मई की रात को योजनाबद्ध तरीके से गजेंद्र को "खिलाने-पिलाने" के बहाने घर से दूर सुनसान नहर किनारे ले जाया गया। वहाँ पत्नी गणिता देवी ने अपने दोनों सहयोगियों, रंजीत और सुमन के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को झाड़ियों में छिपा दिया। खुद को कानून से बचाने के लिए गणिता ने नाटक करते हुए पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, ताकि किसी को उस पर संदेह न हो। हालांकि, पुलिस की कड़ी पूछताछ और वैज्ञानिक साक्ष्यों के सामने यह पूरी कहानी धराशायी हो गई।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद

बनमनखी सीडीपीओ शैलेश प्रीतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों—पत्नी गणिता देवी, रंजीत कुमार राय (अररिया निवासी) और सुमन कुमार—को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही और कड़ी सजा दिलाने की प्रक्रिया में जुट गई है।

NSIT
Nsmch