LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Crime : इंस्टाग्राम रील विवाद में गयी पूर्णिया के युवा व्यवसायी सूरज बिहारी की जान, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : पूर्णिया में instagram पर रील के विवाद में युवा व्यवसायी सूरज बिहारी की हत्या कर दी गयी. इस घटना के 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : इंस्टाग्राम रील विवाद में गयी पूर्णिया के युवा
सूरज बिहारी हत्याकांड - फोटो : ANKIT

PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले में चर्चित युवा व्यवसायी सूरज बिहारी हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले के सभी पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्णिया की पुलिस अधीक्षक (SP) स्वीटी सहरावत ने इस बड़ी कामयाबी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

रुपौली और मुजफ्फरपुर से हुई गिरफ्तारियां

एसपी स्वीटी सहरावत के अनुसार, हत्या के तीन मुख्य आरोपी अमन सिंह, बृजेश सिंह और नंदू सिंह को पुलिस ने रुपौली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले के दो अन्य नामजद अभियुक्तों, स्नेहील झा और आदित्य ठाकुर ने पुलिस के बढ़ते दबाव और दबिश के कारण मुजफ्फरपुर थाने में सरेंडर कर दिया है।

Diarch GO

इंस्टाग्राम रील से शुरू हुआ खूनी खेल

पुलिस पूछताछ में हत्या की जो वजह सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। एसपी ने बताया कि हत्या का कारण कोई पुरानी रंजिश नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक रील को लेकर हुआ मामूली विवाद था। रील को लेकर शुरू हुई कहासुनी पहले मारपीट और गाली-गलौज में बदली और अंततः इसकी परिणति एक जघन्य हत्याकांड में हुई।

अपनी ही पिस्टल से मारा गया व्यवसायी

इस मामले में सबसे विचलित करने वाला खुलासा यह हुआ कि अपराधियों ने सूरज बिहारी की हत्या उन्हीं की पिस्टल छीनकर की थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए उस पिस्टल को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पूरी घटना की जानकारी दी है।

NSIT
Nsmch

नेपाल भागने की फिराक में थे अपराधी

घटना के बाद से ही सभी अपराधी पिछले 10 दिनों से लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए वे दिल्ली, नोएडा और भोपाल जैसे शहरों में छिपे रहे। पुलिस की टीम लगातार उनके पीछे लगी थी। जब वे नेपाल भागने की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। गौरतलब है कि कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के घरों पर कुर्की-जब्ती का इश्तहार भी चस्पा कर दिया था, जिसके बाद अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बढ़ गया था।

अंकित की रिपोर्ट