LATEST NEWS

  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया जायजा
  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

बिहार के इस 'सुपर डीएम' का बजा राष्ट्रीय डंका! राष्ट्रपति मुर्मू देंगी देश का सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन जिला अवार्ड

पूर्णिया के डीएम अंशुल कुमार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय स्तर के 'बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवार्ड' से सम्मानित करेंगी। 2025 के विधानसभा चुनाव में पूर्णिया ने वोटिंग प्रतिशत और महिला भागीदारी में राज्य में टॉप स्थान हासिल किया है।

बिहार के इस 'सुपर डीएम' का बजा राष्ट्रीय डंका! राष्ट्रपति मु

Purnia - पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार को निर्वाचन कार्यों में उनके उत्कृष्ट प्रबंधन और ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए देश के सर्वोच्च सम्मान 'बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवार्ड' हेतु चुना गया है। आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू उन्हें इस सम्मान से नवाजेंगी।

निर्वाचन प्रबंधन में पूर्णिया का ऐतिहासिक प्रदर्शन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंशुल कुमार के कुशल नेतृत्व में पूर्णिया जिले ने बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में मतदान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पूर्णिया जिला 76.61 प्रतिशत वोटिंग के साथ पूरे बिहार के 38 जिलों में तीसरे स्थान पर रहा। विशेष रूप से कसबा विधानसभा क्षेत्र में 81.97 प्रतिशत मतदान हुआ, जो बिहार के सभी 243 निर्वाचन क्षेत्रों में सर्वाधिक दर्ज किया गया। 

शहरी उदासीनता पर प्रहार और रिकॉर्ड वृद्धि

चुनाव प्रबंधन की सबसे बड़ी सफलता शहरी क्षेत्रों में देखी गई, जहाँ अक्सर मतदाता उदासीन रहते हैं। 62-पूर्णिया शहरी विधानसभा क्षेत्र में 2020 के 59.21 प्रतिशत की तुलना में 2025 में 80.08 प्रतिशत मतदान हुआ। लगभग 21 प्रतिशत की यह ऐतिहासिक वृद्धि पूरे बिहार में वीटीआर (वोटर टर्नआउट) बढ़ोतरी के मामले में पहले स्थान पर रही, जो डीएम के लक्षित प्रबंधन का परिणाम है। 

NSIT
Nsmch

महिला सशक्तिकरण और सक्रिय भागीदारी

अंशुल कुमार के नेतृत्व में जिले में महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किए गए विशेष प्रयासों का जबरदस्त असर दिखा। पूर्णिया जिले में 84.00 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे महिला भागीदारी में जिला पूरे राज्य में तीसरे स्थान पर रहा। जिले के बायसी विधानसभा में 88.89 प्रतिशत, अमौर में 88.09 प्रतिशत और कसबा में 86.11 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान कर लोकतांत्रिक पुनरुत्थान की मिसाल पेश की। 

प्रशासनिक उत्कृष्टता और पूर्व की उपलब्धियां

यह सम्मान डीएम अंशुल कुमार की कर्तव्यनिष्ठा और नवाचारों के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है। इससे पूर्व 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी, जब वे बांका के जिलाधिकारी थे, उन्हें राज्य सरकार द्वारा 'बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड' से सम्मानित किया जा चुका है। उनके द्वारा विकसित चुनाव प्रबंधन मॉडल अब न केवल बिहार, बल्कि देश के अन्य हिस्सों के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बन गया है।