LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Airport:पूर्णिया एयरपोर्ट से सीधी उड़ान! बुकिंग शुरु, अब 70 मिनट में पहुंचेंगे कोलकाता, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

लंबे इंतज़ार के बाद पूर्णिया एयरपोर्ट बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है औरपूर्णिया का नाम बिहार की हवाई नक्शे पर दर्ज हो गया है और यह एयरपोर्ट राज्य के विकास की नई उड़ान का प्रतीक बन रहा है।..

Purnea Airport
पूर्णिया एयरपोर्ट से सीधी उड़ान!- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Airport:बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! लंबे इंतज़ार के बाद पूर्णिया एयरपोर्ट बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है और अब यहां से अहमदाबाद के बाद कोलकाता के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दी है और यात्रियों को अब सिर्फ 70 मिनट में कोलकाता पहुंचने की सुविधा मिलेगी।

15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे ।पूर्णिया एयरपोर्ट, बिहार का चौथा एयरपोर्ट होगा। सीमांचल, पश्चिम बंगाल और नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

फ्लाइट शेड्यूल (इंडिगो एयरलाइंस)

पूर्णिया से कोलकाता (6E 7924)

 12:30 दोपहर उड़ान, 1:40 बजे पहुंचेगी कोलकाता।

कोलकाता से पूर्णिया (6E 7925)

 2:30 बजे उड़ान, 3:40 बजे पहुंचेगी पूर्णिया।

सप्ताह में तीन दिन सेवा – सोमवार, बुधवार और शुक्रवार।

न्यूनतम किराया ₹3115 तय किया गया है। बुकिंग इंडिगो की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू। पहली फ्लाइट 15 सितंबर से उड़ान भरेगी।

पूर्णिया एयरपोर्ट खुलने से सीमांचल और आसपास के इलाकों की यातायात व्यवस्था सुधरेगी। अब यात्रियों को कोलकाता जैसे बड़े शहर तक पहुंचने के लिए लंबी सड़क और रेल यात्रा से निजात मिलेगी। खासकर कामकाजी लोगों, छात्रों और व्यापारियों के लिए यह सेवा तेज़, सुरक्षित और आरामदायक विकल्प साबित होगी।अब पूर्णिया का नाम बिहार की हवाई नक्शे पर दर्ज हो गया है और यह एयरपोर्ट राज्य के विकास की नई उड़ान का प्रतीक बन रहा है।

NSIT
Nsmch