LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

PURNEA NEWS : पूर्णिया में सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया खुलासा, दो दर्जन से अधिक महिलाएं सहित 33 लोगों को किया गिरफ्तार

PURNEA NEWS : पूर्णिया में पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी की. जहाँ 27 महिलाओं सहित 33 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीँ 11 नाबालिग लड़कियों को भी मुक्त कराया गया है...पढ़िए आगे

PURNEA NEWS : पूर्णिया में सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया खुला
सेक्स रैकेट का खुलासा- फोटो : ANKIT

PURNEA : जिले के खुश्की बाग अब्दुल्ला नगर रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर 11 नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के धंधे से मुक्त कराया गया। इस बावत पूर्णिया एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अब्दुल्ला नगर में सेक्स रैकेट चल रहा है।

एसपी ने कहा की इस सूचना के आधार पर जब इलाके में छापेमारी की गई तो 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में 27 महिला और 6 पुरुष शामिल हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान हिरासत में ली गई महिलाओं की जांच लिस्ट बनाई जा रही है। 

एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा की मुक्त कराई गई नाबालिग लड़कियां बालिका गृह में भेजी गई है। जहाँ नाबालिग लड़कियों की काउंसलिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान हिरासत में ली गई महिलाओं की जांच एवं उसके आधार कार्ड का मिलान करवाया जा रहा है। 

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट