LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Vande Bharat Train: बिहार को आज मिलेंगी 3 नई ट्रेनें, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए रुट और टाइमिंग

Vande Bharat Train: बिहार को आज तीन नई ट्रेनों की सौगात मिलेगी। पीएम मोदी इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इन ट्रेनों में जोगबनी–दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस, जोगबनी–ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस और सहरसा–छेहरटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

वंदे भारत ट्रेन
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : social media

Vande Bharat Train: बिहार के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया से रेलवे की कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे और प्रदेश को तीन नई प्रीमियम ट्रेनों की सौगात देंगे। इन ट्रेनों में जोगबनी–दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस, जोगबनी–ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस और सहरसा–छेहरटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

जोगबनी–दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल

जोगबनी–दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस दानापुर से शाम 5:10 बजे खुलेगी और रात 1:20 बजे जोगबनी पहुंचेगी। यह ट्रेन पूर्णिया और सहरसा होते हुए चलेगी। इसके साथ ही जोगबनी से दक्षिण भारत के ईरोड तक अमृत भारत एक्सप्रेस और सहरसा से अमृतसर के छेहरटा तक अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होगी।

तीन ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी 

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने कार्यक्रम से पहले पूर्णिया में उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने रविवार को पटना–मोकामा–राजेंद्र पुल रेलखंड का निरीक्षण भी किया। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री इन तीनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

नई रेललाइन का करेंगे उद्घाटन 

इसके अलावा प्रधानमंत्री अररिया–गलगलिया नई रेललाइन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही कटिहार–सिलीगुड़ी एक्सप्रेस भी शुरू की जाएगी, जो पूर्णिया, अररिया और गलगलिया होते हुए सिलीगुड़ी तक चलेगी। इस मौके को सीमांचल समेत पूरे बिहार के लिए रेल संपर्क और विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

NSIT
Nsmch