LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

PU Students Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव आज, थोड़ी देर में शुरु होगी वोटिंग, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात

PU Students Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव आज होने वाला है। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू होने वाला है। छात्र संघ चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए गैं।

PU Students Election
PU Students Election- फोटो : social media

PU Students Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का मतदान शनिवार यानी 29 मार्च को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इसके बाद शाम 4 बजे से पटना आर्ट कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू होगी। गिनती केंद्र पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रचार अभियान शुक्रवार को थम गया। लेकिन छात्र नेता सोशल मीडिया पर देर रात तक सक्रिय रहे और वोटिंग के लिए समर्थन जुटाते रहे।

छात्र संगठनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा 

चुनाव में सेंट्रल पैनल पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), एनएसयूआई, छात्र राजद, आईसा, एआईडीएसओ और छात्र लोजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। छात्र-छात्राएं बैलेट पेपर पर क्रॉस (✗) का निशान लगाकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को चुनेंगे। टिक (✔) का निशान लगाने पर वोट रद्द माना जाएगा।

सुरक्षा इंतजाम और तैयारियां पूरी 

पटना विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कॉलेजों, विभागों और गिनती केंद्रों के आसपास विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मुख्य चुनाव पदाधिकारी प्रो. डॉ. रजनीश कुमार ने बताया कि सभी बूथों पर बैलेट बॉक्स और चुनाव सामग्री समय से पहले पहुंचा दी जाएगी। ऑब्जर्वर और संबंधित प्राचार्य मतदान प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। छात्रों को अपने मताधिकार का प्रयोग करते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है। चुनाव का परिणाम विश्वविद्यालय के राजनीतिक माहौल को प्रभावित कर सकता है।

दो कॉलेज में निर्विरोध चयन

पटना वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में काउंसलर पद के लिए निर्विरोध जीत तय है, क्योंकि वहां कोई अन्य उम्मीदवार नहीं है। वहीं, कला एवं शिल्प महाविद्यालय में भी कोई प्रत्याशी नहीं होने के कारण काउंसलर पद रिक्त रहेगा। पटना ट्रेनिंग कॉलेज में एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के कारण वहां भी काउंसलर का चुनाव नहीं होगा। पटना वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में चार काउंसलर पदों में से सिर्फ एक पर नामांकन हुआ है, इसलिए वह भी निर्विरोध चुना जाएगा।

NSIT
Nsmch


एबीवीपी का बयान – मारपीट में हमारे छात्र शामिल नहीं

एबीवीपी के मीडिया प्रभारी रविकरण कुमार ने बयान जारी कर कहा कि उनका संगठन चुनाव के दौरान किसी भी मारपीट की घटना में शामिल नहीं है। न ही उनके किसी प्रत्याशी या समर्थक की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर ऐसी भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं ताकि एबीवीपी को नुकसान पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि उनके संगठन की जीत सुनिश्चित होगी।

कैंडिडेट्स की सूची – सेंट्रल पैनल पर मुकाबला

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी:

ऋतिक रोशन – दिशा छात्र संगठन

किशु कुमार – निर्दलीय

लक्ष्मी कुमारी – एआईडीएसओ

मैथिली मृणालिनी – एबीवीपी

मनोरंजन कुमार राजा – एनएसयूआई

प्रियंका कुमारी – छात्र राजद

रवि कुमार – छात्र लोजपा

विश्वजीत कुमार – आईसा

उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी:

धीरज कुमार

इर्तिका शाहीन – आईसा

मो. दानिश वसीम – छात्र जन सुराज

मो. शमी साहिल – एआईडीएसओ

नीतीश कुमार – छात्र राजद

प्रकाश कुमार – एनएसयूआई

शगुन श्रीजाल – एबीवीपी

शशि रंजन

महासचिव पद के प्रत्याशी:

अंकित कुमार – एबीवीपी

मुस्कान कुमारी – एनएसयूआई

नीतीश कुमार – आईसा

प्रिंस राज – एआईएसएफ

ऋतंभरा राय – छात्र जन सुराज

रियाजुल रहमान – एआईडीएसओ

सलोनी राज – निर्दलीय

संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी:

अकरम खान – आईसा

अन्नु कुमारी – छात्र जन सुराज

किसलय – एआईएसएफ

नीतीश कुमार साहू – छात्र राजद

ऋतिक राज – एबीवीपी

रोहन कुमार – एनएसयूआई

सौरभ कुमार – एआईडीएसओ

कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी:

अभय कुमार – छात्र राजद

ब्रजेश कुमार – छात्र जन सुराज

मासूम रंजन – एआईडीएसओ

ओमजय कुमार – एबीवीपी

रवि रंजन कुमार – एआईएसएफ

ऋषि कुमार – आईसा

सौम्या श्रीवास्तव – एनएसयूआई

मतदान केंद्र और वोटर डिटेल्स

पटना लॉ कॉलेज: 1-511 वोटर, 1 बूथ

पटना साइंस कॉलेज: 512-2074 वोटर, 3 बूथ

पटना कॉलेज: 2075-4352 वोटर, 5 बूथ

वाणिज्य महाविद्यालय: 4353-5706 वोटर, 3 बूथ

बीएन कॉलेज: 5707-7993 वोटर, 5 बूथृ

पटना ट्रेनिंग कॉलेज: 7994-8169 वोटर, 1 बूथ

वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज: 8170-8374 वोटर, 1 बूथ

मगध महिला कॉलेज: 8375-10858 वोटर, 5 बूथ

आर्ट कॉलेज: 10859-11118 वोटर, 1 बूथ

पटना वीमेंस कॉलेज: 11119-15579 वोटर, 9 बूथ

फैकल्टी ऑफ कॉमर्स: 15580-16044 वोटर, 1 बूथ

फैकल्टी ऑफ साइंस: 16045-17518 वोटर, 2 बूथ

फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटीज: 16918-17518 वोटर, 2 बूथ

फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस: 17519-19059 वोटर, 3 बूथ बता दें कि, छात्र संघ चुनाव को लेकर पटना विश्वविद्यालय में जबरदस्त गहमागहमी है। शनिवार को मतदान में छात्रों की बड़ी भागीदारी रहने की संभावना है।