LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News:पास जारी फिर भी गेट पर रोक! पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी का आरोप, सत्ताधारी दल ने किया प्रोटोकॉल का अपमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया दौरे पर नगर निगम की महापौर विभा कुमारी को जिला प्रशासन द्वारा पास जारी होने के बावजूद चूनापुर एयरपोर्ट के गेट पर रोक दिया गया।

Purnia Mayor Accuses Ruling Party of Protocol Insult
सत्ताधारी दल ने किया प्रोटोकॉल का अपमान- फोटो : reporter

Bihar News: पूर्णिया से सोमवार को एक राजनीतिक विवाद ने जोर पकड़ लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया दौरे पर नगर निगम की महापौर विभा कुमारी को जिला प्रशासन द्वारा पास जारी होने के बावजूद चूनापुर एयरपोर्ट के गेट पर रोक दिया गया।

सोमवार को पीएम मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और गुलाबबाग शीशाबाड़ी में योजनाओं का शिलान्यास व जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इसी बीच शहर की महापौर विभा कुमारी, जिन्हें प्रशासन ने पास निर्गत किया था, एयरपोर्ट गेट पर पहुंचीं लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया।

इस पर नाराज़गी जताते हुए महापौर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पास निर्गत होने के बावजूद मुझे प्रधानमंत्री का स्वागत करने से वंचित किया गया। नगर निगम की महापौर होने के नाते मेरा हक बनता है कि मैं प्रोटोकॉल के तहत माननीय प्रधानमंत्री का स्वागत करूं। लेकिन सत्ताधारी दल के नेताओं ने अपने पद का दुरुपयोग कर ओछी राजनीति की।

उन्होंने साफ़ कहा कि यह न सिर्फ़ महापौर का अपमान है, बल्कि पूरे नगर निगम क्षेत्र की जनता का अपमान है। विभा कुमारी ने सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जानबूझकर उन्हें उनके अधिकार से वंचित किया गया।

NSIT
Nsmch

महापौर ने जनता से जुड़े इस अपमान को राजनीति से जोड़ते हुए कहा कि पूर्णिया की जनता सब देख रही है और समय आने पर अपना फैसला देगी। यह घटना दर्शाती है कि सत्ताधारी दल के नेताओं के लिए प्रोटोकॉल और परंपरा का कोई महत्व नहीं है।

विभा कुमारी का कहना है कि महापौर शहर की प्रथम नागरिक होती है और उन्हें न रोकने बल्कि सम्मानित करने की परंपरा है। लेकिन प्रशासन के पास जारी करने के बावजूद गेट पर रोक देना यह दर्शाता है कि राजनीति ने प्रशासनिक शुचिता पर पर्दा डाल दिया है।

रिपोर्ट- अंकित कुमार