LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

Pappu Yadav Attack PM Modi: भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद पप्पू यादव ने क्रेंद सरकार पर किया बड़ा हमला, कर दी ऐसी डिमांड की चौंक जाएंगे

Pappu Yadav Attack PM Modi: पप्पू यादव ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट पर नाराज़गी जताई और प्रधानमंत्री मोदी से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कड़े रुख की वकालत की।

Pappu Yadav
Pappu Yadav- फोटो : SOCIAL MEDIA

Pappu Yadav Attack PM Modi: लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट को आधार बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि “ट्वीट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर देश नहीं चल सकता है। ऐसा प्रधानमंत्री देश नहीं चला सकता, उसे इस्तीफा दे देना चाहिए।”

अमेरिका के ट्वीट पर नाराज़गी

पाकिस्तान के साथ सैन्य तनाव के बीच ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत और पाकिस्तान ने कॉमन सेंस का इस्तेमाल करते हुए सीजफायर पर सहमति दी है। इसी पोस्ट को लेकर पप्पू यादव खासे नाराज़ दिखे। उन्होंने कहा कि जब “पीएम के पास खुद कॉमन सेंस नहीं है, तो वे देश के कॉमन सेंस की बात कैसे कर सकते हैं।”

Diarch GO

पप्पू यादव ने अमेरिका द्वारा की गई मध्यस्थता पर भी सवाल खड़ा किया और कहा कि इस तरह से देश नहीं चलाया जा सकता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि सरकार देश नहीं चला पा रही है, तो कुछ समय के लिए उन्हें रक्षा मंत्री बना दिया जाए।

"पाकिस्तान पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता"

सांसद ने पाकिस्तान को लेकर भी तीखी बात कही। उन्होंने कहा कि “पाकिस्तान हमेशा झूठा वादा करता आया है और आतंकी ही वहां की सरकार चला रहे हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि पाकिस्तान की जनता भारत से अधिक आतंकियों से परेशान है।

NSIT
Nsmch

सेना का मनोबल गिरा

पप्पू यादव ने कहा कि इस तरह के सीजफायर और पीछे हटने से भारतीय सेना का मनोबल टूटता है। उन्होंने आरोप लगाया कि “जब पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा था, तो पीछे हटने की क्या ज़रूरत थी।”

पीओके वापस मिलना चाहिए-पप्पू यादव

पप्पू यादव ने पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) की वापसी की भी मांग की। उन्होंने कहा कि भारत को अब दुनिया से मिलकर आतंकियों को समाप्त करना चाहिए और पीओके को अपने अधिकार में लेना चाहिए। उन्होंने नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि “नेता सिर्फ चुनाव और कुर्सी के लिए लड़ते हैं, असल लड़ाई वे नहीं लड़ते।”

इंदिरा गांधी की तुलना और वर्तमान सरकार पर सवाल

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है क्योंकि उन्होंने भारत के सम्मान के लिए बांग्लादेश को आज़ादी दिलाई थी।

पहलगाम हमले पर सरकार से जवाब मांगा

पप्पू यादव ने हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले पर भी सरकार की घेराबंदी की। उन्होंने सवाल किया कि “जिस मुनासिर अहमद का नाम पुलवामा में था, वही अब फिर पहलगाम में कैसे सक्रिय है?” साथ ही उन्होंने सरकार से जवाब मांगा कि “एक हफ्ते पहले जो जवान वहां तैनात थे, उन्हें क्यों हटा लिया गया?”

लोकसभा सत्र बुलाने की मांग

उन्होंने इस पूरे मामले पर लोकसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की और कहा कि सरकार को देश को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया को भारत से उम्मीद है कि “आतंकवाद को खत्म करने की ताकत सिर्फ भारत के पास है।”