LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

BIHAR POLICE – बिहार के इस जिले के 60 बड़े अपराधियों की कुंडली तैयार, डीजीपी के प्लान पर एक्शन शुरू, जब्त होगी संपत्ति

BIHAR POLICE – बिहार पुलिस ने सक्रिय अपराधियों की संपत्ति को जब्त करने के प्लान को अम्लीयजामा पहनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसमें पूर्णिया पुलिस ने 60 अपराधियों की लिस्ट तैयार की है।

 BIHAR POLICE – बिहार के इस जिले के 60 बड़े अपराधियों की कुं

PURNIA - बिहार के डीजीपी विनय कुमार द्वारा अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की घोषणा की थी। अब इसको लेकर कई जिलों में बड़े अपराधियों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। पूर्णिया जिले की पुलिस ने भी ऐसे 60 सक्रिय अपराधियों की सूची बना ली है, जिन्होंने अपराध से संपत्ति अर्जित की है। बताया गया कि सूचि में अधिकांश शराब से जुड़े बड़े तस्कर एवं एनडीपीएस एक्ट के आरोपी हैं। अब इनकी सम्पत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जानकारी के अनुसार एसपी कार्तिकेय के शर्मा के निर्देश पर जिले की हर थानों से ऐसे दो- दो बदमाशों की सूची तैयार की गयी है। इनमें अधिकांश शराब से जुड़े बड़े तस्कर एवं एनडीपीएस एक्ट के आरोपी हैं। इसके अलावा लूट के मामले के आधा दर्जन बदमाशों को भी कार्रवाई की जद में लिया गया है। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया इस पर काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि इसमें कुछ समय लग सकता है, लेकिन जब्ती की कार्रवाई जरूर होगी।

नए आपराधिक कानून के तहत कार्रवाई की तैयारी

एक जुलाई से समूचे देश में लागू नये आपराधिक कानून में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष प्रावधान किया है। अब हर प्रकार के अपराध से अर्जित सम्पत्ति को जब्त करने के लिए पुलिस को प्रक्रिया करने की अनुमति दी गयी है। हालांकि सम्पत्ति जब्ती करने के लिए कोर्ट की अनुमति आवश्यक है।

नशे के कारोबारियों पर मुख्य फोकस

पुलिस की ओर से तैयार सूची में कुछ पुराने ट्रैक रिकॉर्डर को भी शामिल किया गया है। फिलहाल ऐसे कम ही अपराधियों पर पुलिस की दृष्टि वक्र हुयी है। जिले में नशे के कारोबार को तबाह करने पर पुलिस का मुख्य फोकस है।

NSIT
Nsmch