LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

पूर्णिया में दिखा ‘नो व्हीकल डे’ का असर, टोटो और साइकिल से ऑफिस पहुंचे अधिकारी

प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनी कुमार ने कहा कि ‘नो व्हीकल डे’ का उद्देश्य सिर्फ ईंधन बचाना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक संकट से निपटने के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है।

No Vehicle Day in Purnia
No Vehicle Day in Purnia- फोटो : news4nation

Bihar News :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण की अपील का असर अब बिहार के सरकारी दफ्तरों में भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को ‘नो व्हीकल डे’ के तहत पूर्णिया समाहरणालय का नजारा कुछ अलग ही दिखा। कोई अधिकारी साइकिल से दफ्तर पहुंचा तो कोई टोटो और पैदल चलकर कार्यालय आया। 


पूर्णिया के प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनी कुमार सरकारी गाड़ी छोड़ टोटो से समाहरणालय पहुंचे। खास बात यह रही कि उनके साथ सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड भी टोटो में ही मौजूद थे। वहीं वरीय उप समाहर्ता रवि राकेश साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचे। उनके सुरक्षाकर्मी भी साइकिल से ही उनके साथ नजर आए।

Diarch GO


समाहरणालय परिसर में सुबह से ही यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। अधिकारियों का यह अंदाज आम लोगों को भी पर्यावरण और ईंधन बचत का संदेश देता दिखा। हालांकि, कुछ अधिकारी ऐसे भी रहे जिन्होंने ‘नो व्हीकल डे’ की परवाह नहीं की और चार पहिया वाहनों से दफ्तर पहुंचते नजर आए।


प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनी कुमार ने कहा कि ‘नो व्हीकल डे’ का उद्देश्य सिर्फ ईंधन बचाना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक संकट से निपटने के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है। वहीं वरीय उप समाहर्ता रवि राकेश ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में तेल बचाना बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर सरकार की ओर से यह पहल की गई है, ताकि लोग वैकल्पिक साधनों के उपयोग के लिए प्रेरित हों।

NSIT
Nsmch


पूर्णिया समाहरणालय में अधिकारियों का यह अलग अंदाज अब जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अंकित की रिपोर्ट