LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Politics:राबड़ी देवी के आवास विवाद के बीच मंत्री लेशी सिंह के घर पहुंचे नीतीश कुमार, क्या बिहार की सियासत में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर?

Bihar Politics: बिहार की सियासत के केंद्र बिंदु और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज अचानक भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह के सरकारी आवास पहुंचे। ...

Bihar Politics:राबड़ी देवी के आवास विवाद के बीच मंत्री लेशी
लेशी सिंह के घर पहुंचे नीतीश कुमार- फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार की सियासत के केंद्र बिंदु और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज अचानक भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह के सरकारी आवास पहुंचे। इस गैर-रस्मी और अचानक हुई मुलाकात के बाद सूबे की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अमूमन प्रोटोकॉल और नपे-तुले कदमों के लिए जाने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री का इस तरह मंत्री के दर पर पहुंचना महज एक शिष्टाचार भेंट है या इसके पीछे कोई गहरी राजनीतिक बिसात बिछाई जा रही है, इसे लेकर कयासों का बाजार गर्म है।

Diarch GO

जैसे ही नीतीश कुमार का काफिला मंत्री लेशी सिंह के आवास पर रुका, वहां का माहौल पूरी तरह सियासी रंग में रंग गया। राबड़ी देवी आवास विवाद के बीच मंत्री लेशी सिंह से पूर्व सीएम की मुलाकात ने बेहद अहम मानी जा रही है। बंद कमरे में हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में बिहार के लोगों के हित और राज्य के बुनियादी ढांचे  को लेकर घंटों विचार-विमर्श हुआ।

NSIT
Nsmch

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ने अपने लंबे सियासी सफर और हुकूमत चलाने के विस्तृत तजुर्बों को साझा करते हुए भवन निर्माण विभाग और सूबे के विकास की रफ्तार को टॉप गियर में लाने के लिए कई सुझाव दिए। मुलाकात के बाद मंत्री लेशी सिंह काफी पुरजोश नजर आईं। उन्होंने इस मुलाकाती को अपने लिए एक सम्मान बताते हुए कहा कि आदरणीय नेता का मेरे आवास पर तशरीफ लाना मेरे लिए फख्र की बात है। उनका स्नेह, मोहब्बत और रमार्गदर्शन मुझे हमेशा जनसेवा के लिए एक नई ऊर्जा और हौसला देती है। बिहार के तरक्की के भविष्य को लेकर जो रोडमैप उन्होंने दिया है, वह मील का पत्थर साबित होगा।

राजनीतिक पंडितों की मानें तो इस मुलाकात के मायने सिर्फ विकास कार्यों तक सीमित नहीं हैं। आगामी चुनावों और जेडीयू के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के लिहाज से इस पावर मीट को बेहद अहम स्वीकार किया जा रहा है। अब देखना यह है कि इस सियासी सरगर्मी के बाद बिहार की हुकूमत और संगठन में क्या तब्दीलियां देखने को मिलती हैं।

रिपोर्ट- अंकित कुमार