LATEST NEWS

  • पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: मतदान का समय खत्म होते ही मोकामा में जश्न का माहौल, नीरज कुमार के समर्थकों ने जीत का दावा करते हुए बांटी मिठाइयां
  • पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: मतदान का समय खत्म होते ही मोकामा में जश्न का माहौल, नीरज कुमार

  • गोपालगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
  • गोपालगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध

  • किसी ने छोड़ी हरियाणा की नौकरी तो कोई डिग्री लेकर था बेरोजगार, अब खेतों में स्ट्रॉबेरी उगाकर लाखों कमा रहे बिहार के युवा
  • किसी ने छोड़ी हरियाणा की नौकरी तो कोई डिग्री लेकर था बेरोजगार, अब खेतों में स्ट्रॉबेरी उगाकर लाखों

  • मुजफ्फरपुर के फर्जी वोटिंग के आरोप पर राजद नेताओं का हंगामा, महिला मतदाता की शिकायत के बाद कराया गया 'टेंडर वोट'
  • मुजफ्फरपुर के फर्जी वोटिंग के आरोप पर राजद नेताओं का हंगामा, महिला मतदाता की शिकायत के बाद कराया

  • राजद प्रत्याशी के घर एसटीएफ के पहुंचने पर भड़के तेजस्वी यादव : कहा-हार के डर से बौखला गया है सत्ता पक्ष, इस बार कोई दाल गलने वाली नहीं है
  • राजद प्रत्याशी के घर एसटीएफ के पहुंचने पर भड़के तेजस्वी यादव : कहा-हार के डर से बौखला गया

Bihar News : पूर्णिया में सरकारी खजाने पर 'डाका', नाजिर ने सीओ का फर्जी साइन कर खाते से निकाले 24 लाख रुपये, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar News : पूर्णिया में सरकारी खजाने पर डाका डालने का मामला सामने आया है. जहाँ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है......पढ़िए आगे

Bihar News : पूर्णिया में सरकारी खजाने पर 'डाका', नाजिर ने स
सरकारी खजाने पर डाका - फोटो : SOCIAL MEDIA

PURNEA : पूर्णिया के रूपौली अंचल कार्यालय में तत्कालीन नाजिर सह निम्न वर्गीय लिपिक शिशिर कुमार के द्वारा अंचल अधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक खाते से 24, 27, 840 रुपये का फर्जी निकासी करने का मामला सामने आया है। सीओ शिवानी सुरभी ने लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार निम्न वर्गीय लिपिक सह तत्कालीन अंचल नाजिर,अंचल कार्यालय रूपौली शिशिर कुमार वर्तमान में अनुमंडल कार्यालय धमदाहा में पदस्थापित है। अभी तक रुपौली अंचल नजारत का प्रभार नहीं दिया है। 

प्रभार देने में काफी विलंब होने के कारण अंचलाधिकारी  शिवानी सुरभी के द्वारा पत्राचार भी किया गया है। इधर जब सीओ शिवानी सुरभी ने सैरात का रूपया की जांच को लेकर बैंक से स्टेटमेंट निकली तो रुपया कम देख भौचक रह गई। जब ट्रांजिक्शन का जांच किया तो चेक से फर्जी निकासी का मामला सामने आया। सीओ शिवानी सुरभी ने जब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्थित अंचल कार्यालय के खाता संख्या- 2363875409 की स्टेटमेंट खंगाली, तो उनके होश उड़ गए। 

1 अप्रैल 2023 से 31 दिसंबर 2025 के बीच की अवधि में भारी वित्तीय अनियमितता पाई गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपी निम्न वर्गीय लिपिक सह तत्कालीन अंचल नाजिर शिशिर कुमार ने  सीओ के फर्जी हस्ताक्षर कर चेक के माध्यम से कुल 24 लाख 27 हजार 840 रूपये की फर्जी निकासी कर ली। सीओ ने उक्त अवधि में उक्त खाता से किए गए इस संदेहास्पद लेन-देन के संबंध में रोकड़ बही और अन्य साक्ष्य मांगे, तो आरोपी की ओर से कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं नहीं किया गया। 

अंचलाधिकारी के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रूपौली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी नाजिर को भी गिरफ्तार कर लिया है। सीओ शिवानी सुरभी ने बताया कि फर्जी तरीके से बड़ी राशि की निकासी की गई है। प्रथम दृष्टया यह पूर्णतः गबन का मामला है।

NSIT
Nsmch

अंकित की रिपोर्ट