LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : पूर्णिया में मखाना बोर्ड कार्यालय की मांग को लेकर सांसद पप्पू यादव ने किया सांकेतिक बंद, कहा बच्चों के भविष्य के लिए लड़ना होगा

Bihar News : पूर्णिया में मखाना बोर्ड कार्यालय की मांग को ले

PURNEA : मखाना बोर्ड कार्यालय स्थापित किए जाने की मांग को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया और कटिहार में सांकेतिक बंद बुलाया है। इस बंद के दौरान सांसद समर्थक सड़क पर उतरकर नारेबाजी कर रहे हैं और दुकानें बंद करा रहे हैं। प्रदर्शन की तस्वीरें शहर के आर एन शाह चौक, भट्टा बाजार, झंडा चौक, खीरू चौक, लाइन बाजार से सामने आ रही हैं।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार को पूर्णिया में मखाना बोर्ड के गठन किए जाने की घोषणा करनी होगी। अगर ऐसा नहीं होता है, तो आगे सीमांचल कोसी बंद किया जाएगा। इसके बाद भी अगर सरकार के कान में जू नहीं रेंगती है, तो सांसद पप्पू यादव समर्थकों और जनता के साथ अनिश्चितकाल के लिए रेलवे की पटरियों पर बैठेंगे और चक्का जाम किया जाएगा।

पप्पू यादव ने कहा है कि उन्हें अपने बच्चों के भविष्य के लिए लड़ना होगा और गंदी राजनीति ने बिहार का सर्वनाश कर दिया है। उन्होंने सीमांचल के एमएलए और एमपी से आग्रह किया है कि वे विशेष पैकेज लें, पूर्णिया को उपराजधानी बनाने की घोषणा करवाएं और हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की लड़ाई में शामिल हों।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट