LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Crime : पूर्णिया में खौफनाक वारदात, घर में सो रहे किसान की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Bihar Crime : पूर्णिया में बीती देर रात बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक किसान के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : पूर्णिया में खौफनाक वारदात, घर में सो रहे किसा
किसान की हत्या - फोटो : ANKIT

PURNEA : पूर्णिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत पंडितबासा वार्ड संख्या चार में बीते देर रात बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक लूरि मंडल (55 बर्ष) के थे। घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार लूरि मंडल अपनी पत्नी उषा देवी के साथ घर में सोये हुए थे। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाश घर में घुस आये और किसान के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

मृतक की पत्नी उषा देवी ने बताया कि दोनों पति-पत्नी पड़ोस में आयोजित एक शादी समारोह से रात करीब 12 बजे घर लौटे थे। खाना खाने के बाद दोनों सो गये। इसी दौरान देर रात अचानक दो बदमाश घर में घुस आये और उनके पति को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर जब उनकी नींद खुली तो दो लोगों को भागते हुए देखा। 

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए धमदाहा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी, भवानीपुर थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। आज सुबह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने मृतक के परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। 

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा भवानीपुर थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में दहशत और मातम का माहौल बना हुआ है।

NSIT
Nsmch

अंकित की रिपोर्ट