LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News : पूर्णिया में नाबालिग ने की ख़ुदकुशी की कोशिश, कहा पिता के भूत के कहने पर उठाया कदम, डॉक्टर भी रह गए भौचक्क

Bihar News : पूर्णिया में नाबालिग ने खुदकुशी करने की कोशिश की. लेकिन लोगों ने उसकी जान बचा लिया. हालाँकि नाबालिग ने कहा की वह पिता के भूत के कहने ऐसा कदम उठाई है....पढ़िए आगे

Bihar News : पूर्णिया में नाबालिग ने की ख़ुदकुशी की कोशिश, कह
खुद्कुशी की कोशिश - फोटो : SOCIAL MEDIA

PURNEA : पूर्णिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 12 साल की एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। घटना को लेकर किशोरी और उसके परिजनों ने बताया है कि उसने यह कदम अपने पिता के भूत के कहने पर उठाया था।किशोरी का कहना है कि उसके पिता उसे अपने पास बुला रहे थे और वह भी अपने पिता के पास जाना चाहती थी। यह घटना मरंगा थाना के मजरा से जुड़ी है और किशोरी की पहचान मरंगा थाना के मजरा निवासी गुड़िया रानी (परिवर्तित नाम) के रूप में हुई है।

किशोरी के परिजनों ने बताया है कि डेढ़ साल पहले किशोरी के पिता स्वर्गीय ललित लोहार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद से किशोरी लोगों से अलग थलग रहती थी और अकेले में अपने पिता के साए से बात करती रहती थी। ढूंढने पर उन्होंने पाया कि किशोरी घर से लगे बांसबाड़ी में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रही है। पूछने पर किशोरी ने बताया कि उसे पिता अपने पास बुला रहे थे, उनके पास जाना। इसलिए उसने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। इधर घटना के बाद किशोरी की नाजुक हालत को देखते हुए परिजन आनन फानन में उसे घर से लेकर पूर्णिया GMCH पहुंचे। जहां किशोरी की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

जीएमसीएच के डॉक्टर ने बताया कि हैंगिंग के पेशेंट की आने की सूचना पर वे नाबालिग के इलाज के लिए पहुंचे। जहां पूछने पर नाबालिग और उसके परिजनों ने बताया कि उसने खुद से फांसी नहीं लगाई। बल्कि भूत यानी पिता के साए के कहने पर ये कदम उठाया और फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की है। ये बात सुनकर इलाज में लगे डॉक्टर भी भौचक्के रह गए।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट